फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income tax returns will not be able to be filled for six days from today

नई वेबसाइट: कल से छह दिन तक नहीं भर सकेंगे आयकर रिटर्न

Mon, 31 May 2021 03:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 May 2021 03:06 AM IST
सार

  • 7 जून को विभाग लांच करेगा नई वेबसाइट
  • कई नए फीचर के साथ लांच होगी

विज्ञापन
Income tax returns will not be able to be filled for six days from today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

आयकरदाता इस सप्ताह अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर सकेंगे, क्योंकि विभाग की वेबसाइट 1 से 6 जून तक बंद रहेगी। 7 जून को आयकर विभाग की ओर से रिटर्न दाखिल करने के लिए नई वेबसाइट लांच की जाएगी।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने रविवार को बताया कि कुछ तकनीकी बदलाव के साथ रिटर्न भरने के लिए नई वेबसाइट लांच की जा रही है। इस कारण मौजूदा वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in को 1 जून से छह दिनों के लिए बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


करदाताओं के लिए नई वेबसाइट www.incometaxgov.in 7 जून, 2021 से सक्रिय हो जाएगी। विभाग ने ट्वीट किया कि नई वेबसाइट करदाताओं के लिए ज्यादा सुविधाजनक होगी। इसमें कई नए फीचर जोड़े गए हैं। आयकर अधिकारियों के लिए भी पुराना पोर्टल बंद रहेगा और नया पोर्टल चालू होने के तीन दिन बाद यानी 10 जून से वे आयकर मामलों पर सुनवाई कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए पोर्टल से भेज सकेंगे नोटिस और समन
विभाग ने बताया कि नए पोर्टल पर आयकरदाताओं को पहले से भरे रिटर्न फॉर्म मिलेंगे। साथ ही कर अधिकारी इसके जरिये नोटिस और समन भेजने के साथ करदाताओं के सवालों का जवाब भी दे सकेंगे। वित्त मंत्रालय ने 2020-21 के लिए रिटर्न दाखिल करने की अवधि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed