फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Income Tax officials searched Telangana minister's residence, also raided 30 other places in the country

Income Tax: तेलंगाना के मंत्री के आवास पर IT का छापा, देश के 30 अन्य स्थानों पर दबिश में हुए ये खुलासे

Tue, 22 Nov 2022 05:35 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 22 Nov 2022 05:35 PM IST
सार

Income Tax: I-T विभाग ने बीते 17 नवंबर को पटना, भागलपुर, डेहरी, लखनऊ और दिल्ली में सोने और हीरे के आभूषण और रियल एस्टेट के कारोबार में लगे कुछ समूहों से संबंधित 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान विभाग को आयकर चाेरी से जुड़े कई सबूत बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Income Tax officials searched Telangana minister's residence, also raided 30 other places in the country
आयकर छापा - फोटो : ANI

विस्तार

आयकर अधिकारियों ने तेलंगाना के राज्य मंत्री मल्ला रेड्डी के सिकंदराबाद स्थित आवास समेत कई जगहों पर छापेमारी की है। फिलहाल छापेमारी से जुड़े अन्य तथ्य सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। उधर, I-T विभाग ने बीते 17 नवंबर को पटना, भागलपुर, डेहरी, लखनऊ और दिल्ली में सोने और हीरे के आभूषण और रियल एस्टेट के कारोबार में लगे कुछ समूहों से संबंधित 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि विभाग को छापेमारी के दौरान आयकर की चोरी के सबूत बरामद हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान, बेहिसाब नकदी और 5 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण जब्त किए गए। कुल 14 बैंक लॉकरों को सीज किया गया। अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेनदेन का पता चला है। 
विज्ञापन


आभूषण और रियल एस्टेट कारोबारियों पर छापे, 100 करोड़ का बेहिसाबी लेन-देन
आयकर विभाग ने दिल्ली, यूपी और बिहार के कई शहरों में सोने और हीरे के आभूषण तथा रियल एस्टेट के कारोबार में लगे कुछ समूहों के ठिकाने पर छापे में 100 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाबी लेने-देन का पता लगाया है। एक अधिकारी के मुताबिक, विभाग ने 17 नवंबर को पटना, भागलपुर, डेहरी-ऑन-सोन, लखनऊ और दिल्ली में 30 से अधिक जगह अभियान चलाया था। इसमें कुछ ऐसे व्यक्तियों और समूह थे, जो रियल एस्टेट और आभूषण व्यापार से जुड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज और आयकर चोरी का संकेत देने वाले डिजिटल सबूत मिले। पता चला कि सोने और हीरे के आभूषणों के कारोबार में लगे समूहों ने अपनी बेहिसाब आय को आभूषणों की नकद खरीद, दुकानों के नवीनीकरण और अचल संपत्तियों में निवेश किया था। विभाग ने 14 बैंक लॉकरों को बंद कर दिया है। विभाग ने 12 करोड़ रुपये से अधिक का बेहिसाब स्टॉक पाया। बेहिसाब नकद लेनदेन की मात्रा 80 करोड़ रुपये से अधिक है। विभाग ने 14 बैंक लॉकरों को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed