फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   income tax department digs up graveyard in chennai, valuables worth 433 crore found

कब्रिस्तान में इनकम टैक्स का छापा, खुदाई में निकला खजाना

Fri, 08 Feb 2019 02:15 PM IST
भावना चौधरी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Fri, 08 Feb 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
income tax department digs up graveyard in chennai, valuables worth 433 crore found
graveyard

तमिलनाडु में बीते कुछ दिनों के दौरान जिस तरह का एक छापा आयकर अधिकारियों ने एक साथ तीन कंपनियों पर डाला है उसकी कहानी किसी दक्षिण भारतीय फिल्म में आपको देखने को मिली होगी। लेकिन यहां पर जो हुआ वो फिल्म की कहानी न होकर के सच में ऐसा देखने को मिला। पैसों की हेराफेरी से लेकर, कंप्यूटर से रिकॉर्ड हटा देना और पैसों को किसी डिलीवरी वैन में छुपाकर शहर में घुमाना व बाद में उसको कब्रिस्तान में छुपा देना, ताकि किसी को भी कोई भनक न लगे, यह सारी घटनाएं इस दौरान देखने को मिलीं। 

विज्ञापन

72 जगह पर एक साथ मारा छापा

जनवरी के आखिरी हफ्ते में तमिलनाडु के मश्हूर सर्वणा स्टोर, लोटस ग्रुप व जी स्कॉवयर के करीब 72 कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। यह छापा चेन्नई व कोयंबटूर में मारा गया था। पैसे, हीरे व जेवरात छुपाने के लिए इन तीनों कंपनियों के मालिकों ने काफी कुछ सामान एक कब्रिस्तान में छिपा दिया था। 

विज्ञापन

 

 Sourav Ganguly ने खरीदी नई मोटरसाइकिल, पिछले साल युवराज ने दी थी घर में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन

433 करोड़ रुपये का मिला खजाना

28 जनवरी को मारे गए छापे में विभाग को ज्यादा कुछ नहीं मिला था। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनियों को छापा पड़ने की खबर कुछ पुलिस वालों से पहले ही लग गई थी। छापा पड़ने की सूचना मिलने के बाद तीनों कंपनियों के कर्मचारियों ने ज्यादातर पैसों, सोना व हीरों को एक एसयूवी में छुपाकर चेन्नई की सड़कों पर दौड़ाना शुरू कर दिया। इस गाड़ी में जो सामान था उसकी कुल कीमत 433 करोड़ रुपये के करीब थी। 

income tax department digs up graveyard in chennai, valuables worth 433 crore found
sarvana stores

कब्रिस्तान में लगाया ठिकाने

आयकर अधिकारियों को छापा मारने के बाद यह सूचना मिली कि एक गाड़ी चेन्नई की सड़कों पर लगातार चक्कर मार रही है और इसमें काफी काला धन व जेवरात हैं। इस गाड़ी को जब पुलिस की मदद से ढूंढ निकाला गया तो इसमें कुछ नहीं मिला। हालांकि सख्त पूछताछ के बाद एक कब्रिस्तान में कई सारे बोरे छुपाने की बात ड्राइवर ने बता दी। 

इसके बाद आयकर अधिकारियों ने ड्राइवर की निशानदेही पर उक्त कब्रिस्तान में खुदाई शुरू कराई। खुदाई में आयकर अधिकारियों को करीब 25 करोड़ रुपये नगद, 12 किलो सोना और 626 कैरेट की हीरे बरामद किए। 

नौ दिन बाद खत्म हुआ ऑपरेशन

28 जनवरी को शुरू हुआ ऑपरेशन 9 दिन बाद खत्म हुआ। इस ऑपरेशन के खत्म होने के बाद आयकर अधिकारी फिलहाल कंप्यूटर से डिलीट किए गए डाटा को वापस लेने के लिए आईटी प्रोफेशनल की मदद ले रहे हैं। इन तीनों कंपनियों के मालिकों ने हाल ही में कैश के जरिए चेन्नई में 180 करोड़ की प्रॉपर्टी को खरीदा था। 
 

   Honda की धांसू बाइक CB300R भारत में लॉन्च, देखें कीमत और फीचर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed