फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IMF raises India's GDP growth forecast by 20 basis points to 7% for FY25

IMF: आईएमएफ ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान 20 आधार अंक बढ़ाकर सात फीसदी किया, आंकड़े जारी कर कही यह बात

Tue, 16 Jul 2024 08:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 16 Jul 2024 08:06 PM IST
सार

IMF: आईएमएफ के अपडेट में भारत में विकास के पूर्वानुमान को इस वर्ष के लिए ऊपर की ओर संशोधित कर 7.0 प्रतिशत कर दिया गया है। आईएमएफ ने भारत की वृद्धि दर के अनुमान में 20 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। आईएमएफ के अपडेट में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में निजी खपत के लिए बेहतर संभावनाओं की बात कही गई है।

विज्ञापन
IMF raises India's GDP growth forecast by 20 basis points to 7% for FY25
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष। - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने नया वैश्विक आर्थिक आउटलुक अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में आईएमएफ ने उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए अपने विकास दर के अनुमानों को संशोधित करते हुए बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


अनुमानों में वृद्धि का कारण एशिया में मजबूत आर्थिक गतिविधियों को बताया गया है। आईएमएफ के अपडेट में भारत में विकास के पूर्वानुमान को इस वर्ष के लिए ऊपर की ओर संशोधित कर 7.0 प्रतिशत कर दिया गया है। आईएमएफ ने भारत की वृद्धि दर के अनुमान में 20 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। आईएमएफ के अपडेट में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में निजी खपत के लिए बेहतर संभावनाओं की बात कही गई है। अपडेट के अनुसार 2023 में भारत की वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत रही। 2024 के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमानों में इजाफा करते हुए इसे 7.0 कर दिया गया है। 2025 में भारत के लिए वृद्धि दर का अनुमान 6.5% रखा गया है।
विज्ञापन

Image
आईएमएफ के अनुसार FY26 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत तक धीमी हो सकती है। अप्रैल में जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) में भी यही अनुमान जताया गया था। डब्ल्यूईओ को दिए अपडेट में आईएमएफ ने कहा, "भारत में वृद्धि के पूर्वानुमान को भी इस साल संशोधित कर 7.0 प्रतिशत कर दिया गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी अनंतिम अनुमानों के अनुसार, FY24 में GDP का विस्तार 8.2 प्रतिशत रहा, जो FY23 में दर्ज 7 प्रतिशत से अधिक है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अनुमान लगाया है कि अर्थव्यवस्था FY25 में 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले महीने कहा था कि भारत अपने विकास प्रक्षेपवक्र में एक "प्रमुख संरचनात्मक बदलाव" की दहलीज पर है। उन्होंने कहा था कि देश उस रास्ते की ओर बढ़ रहा है जहां आठ प्रतिशत की सालाना जीडीपी वृद्धि दर लंबे समय तक बरकरार रखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed