फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ight core sector industries post 3.6 pc growth in March; slowest in 5-month

Core Sector Output: बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर पांच माह में सबसे कम, क्रूड उत्पादन 2.8 फीसदी घटा

Fri, 28 Apr 2023 06:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 28 Apr 2023 06:49 PM IST
सार

Core Sector Output: आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्रों - कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2023 में 7.6 प्रतिशत रही, जो वित्त वर्ष 2021-22 की वृद्धि दर 10.4 प्रतिशत से कम है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में कोर सेक्टर या प्रमुख बुनियादी ढांचा उद्योगों का भारांश 40.27  प्रतिशत है।

विज्ञापन
ight core sector industries post 3.6 pc growth in March; slowest in 5-month
थर्मल पावर प्लांट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश के आठ बुनियादी उद्योगों में उत्पादन की वृद्धि दर मार्च, 2023 में सालाना आधार पर 3.6 फीसदी रही। वृद्धि की यह रफ्तार अक्तूबर, 2022 के बाद पांच माह में सबसे कम है। उस समय बुनियादी उद्योगों में उत्पादन की वृद्धि दर सबसे कम 0.7 फीसदी रही थी।

विज्ञापन


सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च, 2022 में इन प्रमुख उद्योगों का उत्पादन 4.8 फीसदी की दर से बढ़ा था। फरवरी, 2023 में इसकी वृद्धि दर 7.2 फीसदी रही थी। आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 के अंतिम महीने मार्च में कच्चे तेल का उत्पादन 2.8 फीसदी घट गया। बिजली क्षेत्र में 1.8 फीसदी और सीमेंट में 0.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर, कोयला उत्पादन में 12.2 फीसदी की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। उर्वरक क्षेत्र का उत्पादन 9.7 फीसदी, इस्पात क्षेत्र 8.8 फीसदी, प्राकृतिक गैस 2.8 फीसदी और रिफाइनरी उत्पाद 1.5 फीसदी की दर से बढ़ा। वित्त वर्ष 2022-23 में आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्रों - कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2023 में 7.6 प्रतिशत रही, जो वित्त वर्ष 2021-22 10.4 प्रतिशत से कम है। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में कोर सेक्टर या प्रमुख बुनियादी ढांचा उद्योगों का भारांश 40.27  प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग और मालिक पर 21 करोड़ जुर्माना
वहीं, पावर ऑफ अटॉर्नी का दुरुपयोग कर ग्राहकों के धन की हेराफेरी के लिए सेबी ने शुक्रवार को कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लि. (केएसबीएल) व उसके प्रवर्तक कोमांदुर पार्थसारथी को सात साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही, 21 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है। सेबी ने आदेश में कहा, पार्थसारथी अगले 10 साल तक किसी भी सूचीबद्ध कंपनी में निदेशक या अन्य मुख्य पद पर नियुक्त नहीं हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed