फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ICICI Bank Q1 Results first quarter results released, profit up 50 percent

ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक की पहली तिमाही के नतीजे जारी, मुनाफा 50% बढ़ा

Sat, 23 Jul 2022 05:29 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 23 Jul 2022 05:29 PM IST
सार

ICICI Bank Q1 Results: आंकड़ों के अनुसार ब्याज से आईसीआईसीआई बैंक को पहली तिमाही के दौरान 23671.54 करोड़ रुपये की आमदनी हुई जबकि पिछले वर्ष पहली तिमाही (First Quarter) में बैंक को ब्याज से 20383.41 करोड़ रुपये की आय हुई थी। 

विज्ञापन
ICICI Bank Q1 Results first quarter results released, profit up 50 percent
ICICI बैंक - फोटो : pixabay

विस्तार

ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का स्टैंडअलोन मुनाफा चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 50% बढ़कर 6905 करोड़ रुपये हो गया है। नतीजों के अनुसार कंपनी के बैड लोन (Bad Loans) के आंकड़ों में भी गिरावट दर्ज की गई है। देश में निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने पिछले साल इसी अवधि में 4616 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। 

विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में अप्रैल से जून की तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आमदनी बढ़कर 28,336.74 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 24379.27 करोड़ रुपये थी। यह जानकारी आईसीआईसीआई बैंक की ओर से जारी पहली तिमाही के आंकड़ों में दी गई है।  

विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार ब्याज से आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को पहली तिमाही (First Quarter) के दौरान 23671.54 करोड़ रुपये की आमदनी हुई जबकि पिछले वर्ष पहली तिमाही में बैंक को ब्याज से 20383.41 करोड़ रुपये की आय हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक के बैड लोन के आंकड़े लगभग आधे हो जाने से निजी क्षेत्र के बैंक की माली हालत सुधरी है। कंपनी के बैड लोन की जो राशि पिछले साल की पहली तिमाही में 2851.69 करोड़ रुपये थी वह इस साल की पहली तिमाही में घटकर 1143.82 करोड़ रह गई। बैड लोन की राशि कम होने से बैंक को अपना मुनाफा बेहतर करने में मदद मिली है। 

समेकित आधार पर देखें तो आईसीआईसीआई बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस साल 55 प्रतिशत शुद्ध मुनाफा कमाया है। इस साल बैंक को 7385 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, पिछले साल पहली तिमाही में बैंक को महज 4616 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed