फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   human resources consulting company Mercer Survey this year average salary of employees increase

सर्वे: इस साल औसतन 9.4 फीसदी बढ़ेगा कर्मचारियों का वेतन, वाहन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 10% वृद्धि

Wed, 15 Jan 2025 07:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 07:35 AM IST
सार

सर्वे के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में कर्मचारियों का वेतन लगातार बढ़ा है। औसतन वेतन वृद्धि 2020 के आठ फीसदी से बढ़कर 2025 में 9.4 फीसदी होने का अनुमान है। इलेक्ट्रिक वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या और सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ की बदौलत वाहन क्षेत्र इसकी अगुवाई करेगा। 
 

विज्ञापन
human resources consulting company Mercer Survey this year average salary of employees increase
रुपया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभिन्न उद्योगों में इस साल भारतीय कर्मचारियों के वेतन में औसतन 9.4 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है। यह मजबूत आर्थिक वृद्धि और कुशल प्रतिभाओं की बढ़ती मांग का संकेत है। वाहन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 10 फीसदी तक वेतन वृद्धि हो सकती है। मानव संसाधन परामर्श कंपनी मर्सर के सर्वे में यह दावा किया गया है।

विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में कर्मचारियों का वेतन लगातार बढ़ा है। औसतन वेतन वृद्धि 2020 के आठ फीसदी से बढ़कर 2025 में 9.4 फीसदी होने का अनुमान है। इलेक्ट्रिक वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या और सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ की बदौलत वाहन क्षेत्र इसकी अगुवाई करेगा। 2024 में वाहन उद्योग में 8.8 फीसदी वेतन बढ़ा था। विनिर्माण और इंजीनियरिंग क्षेत्र में कर्मचारियों की औसत वेतन वृद्धि आठ फीसदी से बढ़कर 9.7 फीसदी होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


37 फीसदी कंपनियों की नियुक्ति करने की योजना
सर्वे में कहा गया है कि 2025 में 37 फीसदी कंपनियां कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रही हैं। यह भारत में विविध क्षेत्रों में प्रतिभा की बढ़ती मांग को दर्शाता है। वॉलेंटरी एट्रिशन (नौकरी छोड़ने की दर) 11.9 फीसदी पर स्थिर रहने का अनुमान है। नौकरी छोड़ने की दर कृषि व रसायन क्षेत्र में 13.6 फीसदी और साझा सेवा संगठन में 13 फीसदी के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • मर्सर की मानसी सिंघल ने कहा, भारत का प्रतिभा परिदृश्य बदल रहा है। वेतन वृद्धि कार्यबल को नया आकार दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed