{"_id":"67ee1a243b4673f9290e7364","slug":"housing-com-parent-firm-rea-india-ceo-dhruv-agarwala-has-resigned-statement-know-all-about-it-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Housing.com: हाउसिंग डॉट कॉम की मूल कंपनी आरईए इंडिया के सीईओ का इस्तीफा, ध्रुव अग्रवाल के इस कदम की वजह क्या?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Housing.com: हाउसिंग डॉट कॉम की मूल कंपनी आरईए इंडिया के सीईओ का इस्तीफा, ध्रुव अग्रवाल के इस कदम की वजह क्या?
Thu, 03 Apr 2025 10:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:48 AM IST
सार
रियल एस्टेट क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म हाउसिंग डॉट कॉम की मूल कंपनी आरईए इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव अग्रवाल ने अपना खुद का उद्यम शुरू करने के लिए कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने इस बारे में क्या जानकारी दी है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
ध्रुव अग्रवाल
- फोटो : LinkedIn/Dhruv Agarwala
विस्तार
रियल एस्टेट क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म हाउसिंग डॉट कॉम की मूल कंपनी आरईए इंडिया के सीईओ ध्रुव अग्रवाल ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार को एक बयान में ऑस्ट्रेलिया के आरईए ग्रुप ने घोषणा की कि ध्रुव ने 14 साल तक कारोबार में रहने के बाद आरईए इंडिया के सीईओ पद से हटने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया, 'ध्रुव अग्रवाल अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति में सहयोग करेंगे। वे जाने से पहले एक सहज नेतृत्व परिवर्तन सुनिश्चित करने में कंपनी की हरसंभव सहायता करेंगे। नए सीईओ की नियुक्ति के लिए एक व्यापक प्रक्रिया चल रही है।'
विज्ञापन
आरईए इंडिया के पास रियल एस्टेट प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म हाउसिंग डॉट कॉम और प्रॉपटाइगर डॉट कॉम का स्वामित्व है। ध्रुव अग्रवाल ने 2011 में प्रॉपटाइगर की सह-स्थापना की थी। इससे पहले 2017 में इसके शुरुआती निवेश के बाद 2020 में ऑस्ट्रेलिया के आरईए ग्रुप ने इसमें नियंत्रण हासिल कर लिया था। उन्होंने हाउसिंग डॉट कॉम के सफल अधिग्रहण का नेतृत्व किया और इस प्लेटफॉर्म के एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन