{"_id":"61390f47e4b4dc24a50db70c","slug":"hiring-in-august-24-percent-more-than-the-pre-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अगस्त में भर्तियां कोरोना पूर्व स्तर से 24 फीसदी ज्यादा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
खुशखबर: अगस्त में भर्तियां कोरोना पूर्व स्तर से 24 फीसदी ज्यादा
Thu, 09 Sep 2021 01:00 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:00 AM IST
सार
- आईटी क्षेत्र के दम पर पिछले महीने मिलीं 89 फीसदी ज्यादा नौकरियां
- ट्रैवेल और हॉस्पिटैलिटी उद्योग अब भी महामारी के प्रकोप से उबरा नहीं है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के बीच देश में भर्ती गतिविधियों में भी तेजी आ रही है। अगस्त में भर्ती गतिविधियों में सालाना आधार पर 89 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। नौकरी जॉबस्पीक के मुताबिक, भर्तियों का यह आंकड़ा कोरोना पूर्व स्तर (अगस्त, 2019) से 24 फीसदी ज्यादा है। पिछले महीने हायरिंग इंडेक्स 2,673 रहा था।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, आलोच्य महीने के दौरान आईटी क्षेत्र की कंपनियों ने कोरोना पूर्व स्तर से 79 फीसदी ज्यादा नौकरियां दीं। इस लिहाज से शिक्षा क्षेत्र में 102 फीसदी, रियल एस्टेट क्षेत्र में 15 फीसदी, मेडिकल/हेल्थकेयर में 8 फीसदी, फार्मा/बायोटेक में 7 फीसदी, बीमा में 6 फीसदी और बीएफएसआई में 5 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन
हालांकि, ट्रैवेल और हॉस्पिटैलिटी उद्योग अब भी महामारी के प्रकोप से उबरा नहीं है। इसका असर भर्ती गतिविधियों पर भी पड़ा है। पिछले महीने ट्रैवेल और हॉस्पिटैलिटी उद्योग में भर्तियों में 53 फीसदी की गिरावट रही।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, आलोच्य महीने में 8-12 साल वाले अनुभवी पेशेवरों की मांग सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 110 फीसदी बढ़ी। इसके बाद 4-7 साल के अनुभवी पेशेवरों की मांग में 91 फीसदी, 0-3 साल के अनुभव वालों की मांग में 79 फीसदी और 13 साल से ज्यादा अनुभवी पेशेवरों की मांग में 65 फीसदी तेजी रही।
बंगलूरू में सबसे ज्यादा नौकरियां
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने देश के प्रमुख छह मेट्रो शहरों में भर्तियां 39 फीसदी बढ़ गईं। नौकरियां देने में आईटी हब बंगलूरू सबसे आगे रहा, जहां लोगों को अगस्त, 2019 के मुकाबले 66 फीसदी ज्यादा नौकरियां मिलीं।
इस लिहाज से हैदराबाद में 61 फीसदी, पुणे में 54 फीसदी और चेन्नई में 30 फीसदी तेजी रही। इन शहरों के मुकाबले दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में सुधार की गति धीमी है। इन शहरों में भर्ती गतिविधियों में क्रमश: 16 फीसदी और 4 फीसदी तेजी रही।