{"_id":"5bdc2787bdec2269845a9e48","slug":"hindustan-petroleum-ventures-into-mineral-water-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के बाद मिनरल वाटर के बिजनेस में उतरी एचपीसीएल, लांच किया यह ब्रांड","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
पेट्रोल-डीजल के बाद मिनरल वाटर के बिजनेस में उतरी एचपीसीएल, लांच किया यह ब्रांड
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश-विदेश में पेट्रोलियम पदार्थ बेचने वाली कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) अब देशभर में मिनरल वाटर भी बेचेगी। कंपनी ने प्रायोगिक तौर पर हैदराबाद में इसकी बिक्री शुरू कर दी है, जल्द ही इसे उत्तर भारतीय बाजार में भी उतारे जाने की संभावना है।
विज्ञापन
एचपीसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एम के सुराना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के परिणाम जारी करने के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि उन्होंने पिछले महीने ही रीमिनेरो ब्रांड नाम से हैदराबाद में मिनरल वाटर उतारा है।
विज्ञापन
इसके लिए कंपनी ने सीएसआईआर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से करार किया है। यह रीमिनरलाइज्ड नैनो फिल्टर्ड पैकेज्ड पेयजल है, जो कि बाजार में बिकने वाले अन्य ब्रांड के पेयजल से कहीं बेहतर है। एक लीटर वाले इस मिनरल वाटर बोतल की कीमत 20 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल बनाने वाले मिनरल वाटर कैसे बनाने लगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि रिफाइनरी में बॉयलर के उपयोग के लिए कंपनी पहले से ही मिनरल वाटर बनाती रही है। दरअसल उसमें बेहतर किस्म के मिनरल वाटर का उपयोग होता है। अब जबकि इसका बाजार बढ़ रहा है, तो फिर कंपनी ने इसे बाजार में भी उतारने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि इसे उत्तर भारत के बाजार में भी उतारा जाएगा।