फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hinduja Family Accused Of Exploiting Staff At Swiss Villa, Spent More On Dog Than A Servant’s Salary

Hinduja Row: 'कर्मचारी के वेतन से अधिक कुत्ते पर किया खर्च'; हिंदुजा परिवार पर शोषण के गंभीर आरोप, केस दर्ज

Wed, 19 Jun 2024 11:19 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 19 Jun 2024 11:19 AM IST
सार

'पेट्स' नामक एक बजट दस्तावेज का जिक्र करते हुए अभियोजक येवेस बर्टोसा ने अदालत को बताया कि एक महिला कर्मचारी को सप्ताह के सातों दिन 15 से 18 घंटे तक के काम के लिए सात स्विस फ्रैंक (7.84 डॉलर) के बराबर भुगतान किया जाता था। उन्होंने कहा कि यह एक साल में परिवार की ओर से कुत्ते पर खर्च की गई राशि 8,584 स्विस फ्रैंक से भी कम है।

विज्ञापन
Hinduja Family Accused Of Exploiting Staff At Swiss Villa, Spent More On Dog Than A Servant’s Salary
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

अरबपति हिंदुजा परिवार पर लेक जिनेवा स्थित अपने विला में घरेलू कर्मचारियों का शोषण करने, उनके पासपोर्ट जब्त करने और 15-18 घंटे के काम के लिए 8 डॉलर का भुगतान करने का आरोप लगा है। स्विट्जरलैंड में हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ सोमवार को मानव तस्करी का मुकदमा शुरू हुआ, इससे कुछ दिन पहले वे एक समझौते पर पहुंचे। जिसमें तीन वादी परिवार के खिलाफ दीवानी मुकदमा वापस ले लिए गए थे।

विज्ञापन


मुकदमे में आरोप है कि अरबपति परिवार ने अपने कर्मचारियों के पासपोर्ट जब्त कर लिए और किसी को भी बिना अनुमति के घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें भारत में उनके काम के लिए भुगतान किया गया था, इसलिए लेक जेनेवा का दौरा करते समय उनके पास स्विस मुद्रा नहीं थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, एक अभियोजक ने हिंदुजा बंधुओं पर अपने पालतू कुत्ते पर एक कर्मचारी की तुलना में अधिक खर्च करने का आरोप लगाया। 'पेट्स' नामक एक बजट दस्तावेज का जिक्र करते हुए अभियोजक येवेस बर्टोसा ने अदालत को बताया कि एक महिला कर्मचारी को सप्ताह के सातों दिन 15 से 18 घंटे तक के काम के लिए सात स्विस फ्रैंक (7.84 डॉलर) के बराबर भुगतान किया जाता था। उन्होंने कहा कि यह एक साल में परिवार की ओर से कुत्ते पर खर्च की गई राशि 8,584 स्विस फ्रैंक से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजक ने परिवार के चार सदस्यों प्रकाश हिंदुजा, उनकी पत्नी कमल, उनके बेटे अजय और उनकी पत्नी नम्रता के लिए एक वर्ष की सजा की मांग की। रिपोर्ट में कहा गया है कि यवेस बर्टोसा ने यह भी मांग की है कि परिवार अदालत की लागत 1 मिलियन स्विस फ्रैंक का भुगतान करे और कर्मचारियों के मुआवजे के फंड के लिए भी 3.5 मिलियन फ्रैंक दे। 

हालांकि, हिंदुजा बंधु के वकील ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि परिवार कर्मचारियों को काम पर रखने या कार्यों के दैनिक संचालन में शामिल नहीं था। फोर्ब्स को दिए एक बयान में, हिंदुजा के वकील रोमेन जॉर्डन ने अभियोजकों पर अरबपति परिवार के खिलाफ "पक्षपात" का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "किसी अन्य परिवार के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया गया होगा। हिंदुजा परिवार खुद का बचाव करने और न्यायिक प्रणाली में विश्वास रखने के लिए दृढ़ हैं।"

ब्लूमबर्ग ने एक अन्य पारिवारिक वकील येल हयात के हवाले से कहा, "वेतन को केवल नकद में भुगतान किए गए वेतन के आधार पर कम नहीं कहा जा सकता। कर्मचारियों के रहने की भी व्यवस्था की गई थी। हयात ने कहा कि 18 घंटे काम कराने का दावा भी अतिशयोक्ति है।

 
हिंदुजा परिवार  20 बिलियन डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर लोगों में से एक है। यह परिवार लंदन में रियल एस्टेट के अलावा शिपिंग, बैंकिंग, मीडिया और अन्य उद्योगों से जुड़े कारोबार करता है। यह परिवार बहुराष्ट्रीय समूह हिंदुजा समूह को नियंत्रित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed