फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt claims failed, onion reaches Rs 140 a kg in Shimla

हिमाचल सरकार के दावे फेल, शिमला में 140 रुपये किलो पहुंचा प्याज

Fri, 20 Dec 2019 10:45 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Dec 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt claims failed, onion reaches Rs 140 a kg in Shimla
शिमला में प्याज के दाम 140 रुपये किलो - फोटो : अमर उजाला

डिपुओं में सस्ता प्याज उपलब्ध कराने के  सरकारी दावे फेल हो गए हैं। राजधानी शिमला में प्याज ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तीन दिन के भीतर प्याज के दामों में 40 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


शिमला में प्याज 140 रुपये जबकि बिलासपुर और कांगड़ा में 90 और ऊना में 110 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।  सरकार ने डिपुओं में 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेचने का फैसला लिया था। लेकिन अभी तक डिपुओं में प्याज की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन


वहीं, कई कारोबारियों ने मुनाफे के चक्कर में प्याज की खेप को स्टोर कर दिया है। कालाबाजारी पर शिकंजा कसने की अधिसूचना जारी होने के बाद भी खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अफसर कारोबारियों पर छापामारी करने से बच रहे हैं, जबकि सरकार ने अफसरों को छापामारी के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चंबा में ऐसे हो रही लूट

Himachal govt claims failed, onion reaches Rs 140 a kg in Shimla

कई जगह अफगानी प्याज की खेप पहुंच गई है, लेकिन इसके दाम भी 100 रुपये प्रति किलो से अधिक हैं। इस प्याज का आकार इतना बड़ा है कि एक किलो में दो से तीन प्याज आ रहे हैं। ऐसे में लोग इस प्याज से भी परहेज कर रहे हैं। 

चंबा शहर की सब्जी मंडी में सरकारी रेट लिस्ट में प्याज के दाम 70 रुपये किलो हैं जबकि दुकानदार 100 रुपये में बेच रहे हैं। रेट लिस्ट के आधार पर ग्राहक सब्जी विक्रेताओं से उलझ रहे हैं। दुकानदार तर्क दे रहे हैं कि दाम बढ़े हैं, लेकिन यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed