HDFC ने त्योहारी सीजन में होम लोन पर 0.10 फीसदी घटाई ब्याज दर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी ने अपनी ब्याज दरों में 10 बीपीएस (0.10 फीसदी) की कटौती की है। फेस्टिव सीजन में कंपनी की इस घोषणा से ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही कंपनी उन चुनिंदा बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद अपनी ब्याज दरों में कमी की है।
सभी ग्राहकों को मिलेगा फायदा
कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि इसका फायदा सभी नए और पुराने ग्राहकों को मिलेगा। सैलरी क्लास के लिए नई ब्याज दर 8.25 फीसदी से लेकर के 8.65 फीसदी के बीच होगी।
आरबीआई अभी तक 1.35 फीसदी की कटौती रेपो रेट में फरवरी 2019 से अभी तक कर चुका है। एचडीएफसी द्वारा कटौती से पहले भारतीय स्टेट बैंक भी ब्याज दरों में 0.10 फीसदी की कटौती कर चुका है। एचडीएफसी ने कहा कि नया नियम 15 अक्तूबर मंगलवार से पूरे देश में लागू होगा। एसबीआई का एक साल का एमसीएलआर 8.05 फीसदी है। जुलाई से नए होम लोन की ब्याज दर रेपो रेट से लिंक है।