फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   HDFC raises lending rates by 5 bps for existing customers after SBI and BOB

एचडीएफसी ग्राहकों को झटका: होम लोन पर ब्याज दर में पांच बेसिस प्वाइंट की वृद्धि, अब ज्यादा भरनी होगी ईएमआई

Mon, 02 May 2022 01:30 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 02 May 2022 01:30 PM IST
सार

HDFC Raises Lending Rates By 5 BPS: एचडीएफसी बैंक की ओर से की गई दरों मेंबढ़ोतरी का असर इस बैंक से होम लोन ले चुके ग्राहकों पर होगा और उनकी ईएमआई का बोझ बढ़ जाएगा। जबकि, नए ग्राहकों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। नए ग्राहकों के लिए दरें कर्ज की राशि और अवधि के हिसाब से 6.70 से 7.15 फीसद तक रहेगी। 
 

विज्ञापन
HDFC raises lending rates by 5 bps for existing customers after SBI and BOB
HDFC Bank - फोटो : pixabay

विस्तार

एसबीआई और एक्सिस बैंक के बाद अब एचडीएफसी बैंक ने भी अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया है। अगर आपने इस बैंक से होम लोन लिया है, तो फिर ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, बैंक ने खुदरा प्राइम उधार दर (RPLR) में पांच बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि के बाद ग्राहकों के लिए होम लोन की दरों में वृद्धि हो जाएगी। एचडीएफसी की वेबसाइट पर मुहैया जानकारी के अनुसार, नई दरें एक मई 2022 से लागू मानी जाएंगी। 

विज्ञापन


नए ग्राहकों पर कोई असर नहीं
गौरतलब है कि एचडीएफसी बैंक की ओर से की गई ब्याज दरों में बढ़ोतरी का असर इस बैंक से होम लोन ले चुके ग्राहकों पर होगा और उनकी ईएमआई का बोझ बढ़ जाएगा। जबकि, नए ग्राहकों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। नए ग्राहकों के लिए कर्ज की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। उनके लिए ब्याज दर कर्ज की राशि और अवधि के हिसाब से 6.70 से 7.15 फीसद तक रहेगी। 
विज्ञापन


बदलाव के बाद नई दरें इस प्रकार
एचडीएफसी बैंक की ओर से संशोधित रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट के बारे में साझा की गई जानकारी के मुताबिक, अब 30 लाख तक के लोन के लिए 6.85 फीसदी,  30.01 लाख से 75 लाख तक के लोन के लिए 7.10 फीसदी और 75.01 लाख रुपये तक और अधिक के ऋण के लिए 7.20 फीसदी की दर लागू होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई समेत कई बैंकों का लोन महंगा
बता दें कि एचडीएफसी का यह कदम बीते दिनों एसबीआई, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा लोन महंगाई किए जाने के बाद उठा है। बीत दिनों भारतीय स्टेट बैंक और एक्सिस बैंक ने भी क्रमश: एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट और पांच बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया था। एसबीआई की वर्तमान दर 6.65 और आईसीआईसीआई बैंक की 6.7 फीसदी है। 


आरबीआई बढ़ा सकता है रेपो दर
पिछले दिनों आई रिसर्च फर्म नोमुरा की रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई थी कि अगली एमपीसी की बैठक, जो कि जून में होने वाली है उसमें महंगाई में लगातार हो रहे इजाफे को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट या 0.25 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। यानी जून के बाद कर्ज और भी महंगा होने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed