फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hardeep Singh Puri says upper and lower limits on air fares to be applicable for three months

खुशखबर: अगले तीन महीनों तक नहीं बढ़ेगा उड़ानों का किराया, लागू रहेगी ऊपरी व निचली सीमा

Fri, 30 Oct 2020 01:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 30 Oct 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Hardeep Singh Puri says upper and lower limits on air fares to be applicable for three months
तीन महीनों तक नहीं बढ़ेगा उड़ानों का किराया - फोटो : pixabay

घरेलू उड़ानों पर हवाई किराये की ऊपरी और निचली सीमा 24 नवंबर के बाद तीन महीने तक और लागू रहेगी। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने सबसे पहले 21 मई को सात बैंड के जरिए यह सीमा 24 अगस्त के तक के लिए लागू की थी। इसका वर्गीकरण यात्रा के समय के हिसाब से किया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया था। 

विज्ञापन


पुरी ने कहा कि अनुसूचित घरेलू उड़ानें इस साल के अंत तक कोविड-19 के पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएंगी। उसके बाद उन्हें किराए की सीमा को हटाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होगी। पुरी ने कहा, 'हालांकि, अभी हम इसे तीन महीने के लिए बढ़ा रहे हैं, लेकिन इस साल के अंत तक यदि हमें स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दिखेगा और हम कोविड-19 से पूर्व के स्तर पर पहुंच रहे होंगे, ऐसे में यदि नागर विमानन मंत्रालय के मेरे सहयोगी चाहेंगे कि इसे पूरे तीन माह तक लागू नहीं किया जाए, तो निश्चित रूप में मुझे इसे हटाने में हिचकिचाहट नहीं होगी।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


समय के आधार पर तय की थी सीमा
कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन के बाद घरेलू उड़ान सेवाएं 25 मई को करीब दो माह के अंतराल के बाद फिर शुरू हुई थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 21 मई को टिकटों के लिए यात्रा के समय के आधार पर ऊपरी और निचली सीमा के साथ सात बैंड की घोषणा की थी।

क्या हैं सात बैंड?
पहले बैंड में वो उड़ानें हैं जिनकी उड़ान अवधि 40 मिनट से कम है। इनकी किराए की विशेष निम्न और उच्च सीमाएं हैं। किराए की उच्च सीमा के दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें बैंड में क्रमश: 40-60 मिनट, 60-90 मिनट, 90-120 मिनट और 120-150 मिनट की अवधि वाली उड़ानें हैं। वहीं छठे और सातवें बैंड में 150-180 मिनट और 180-210 मिनट अवधि वाली उड़ानें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed