फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Hallmarking centers will strike on 28 September against HUID read other important business news

एचयूआईडी: 28 सितंबर को हड़ताल करेंगे हॉलमार्किंग केंद्र, पढ़ें कारोबार जगत की अन्य महत्वपूर्ण खबरें

Fri, 24 Sep 2021 11:58 PM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 24 Sep 2021 11:58 PM IST
सार

हॉलमार्किग एक्शन कमेटी के सदस्य विनोद देशमुख ने बताया कि एचयूआईडी के बाद केंद्रों पर अतिरिक्त मशीनरी और मानव संसाधन का दबाव भी बढ़ गया है। सरकार से कई बार गुहार के बाद अब हड़ताल का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Hallmarking centers will strike on 28 September against HUID read other important business news
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

स्वर्ण आभूषणों पर अनिवार्य हॉलमार्किंग के लिए लागू एचयूआईडी (हॉलमार्किंग यूनिक आईडी) प्रक्रिया के खिलाफ देशभर के हॉलमार्किंग केंद्र 28 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल करेंगे। हॉलमार्किग एक्शन कमेटी के सदस्य विनोद देशमुख ने बताया कि एचयूआईडी प्रक्रिया के बाद हॉलमार्किंग शुल्क बढ़ गया है।

विज्ञापन


साथ ही मेट्रो शहरों में स्थित केंद्रों पर दबाव बढ़ता जा रहा, जबकि देश के अन्य केंद्रों के पास काम ही नहीं है। एचयूआईडी के बाद केंद्रों पर अतिरिक्त मशीनरी और मानव संसाधन का दबाव भी बढ़ गया है। सरकार से कई बार गुहार के बाद अब हड़ताल का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

अमेजन की त्योहारी सेल में 75 हजार दुकानें शामिल

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने 4 अक्तूबर से त्योहारी सीजन सेल की घोषणा कर दी है। कंपनी ने बताया है कि इस बार 75 हजार स्थानीय दुकानदारों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही 8.5 लाख से ज्यादा विक्रेता सेल से जुड़ेंगे। मिंत्रा ने भी 3 से 10 अक्तूबर तक त्योहारी सेल की घोषणा की है, जिसमें 11 लाख नए उपभोक्ता जुड़ सकते हैं।

चीन से आयात एपीआई पर लगेगा एंटीडंपिंग शुल्क

वाणिज्य मंत्रालय ने व्यापार सुधार निदेशालय से कहा है कि चीन से दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले एपीआई सेफिट्रऑक्सिन सोडियम स्टीराइल पर 12.91 डॉलर प्रति किलोग्राम का एंटीडंपिंग शुल्क लगाया जाए। वहां से सस्ती कीमत पर आने वाले इस सक्रिय फार्मा अवयव (एपीआई) से घरेलू उत्पादकों को नुकसान पहुंच रहा है।

विज्ञापन

एएटी वाहन और उपकरण कंपनियां भी पीएलआई में शामिल

प्री-अप्रूव्ड एडवांस्ड ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (एएटी) वाहनों और सभी उपकरण कंपनियों को भी उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का लाभ मिलेगा। भारी उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 25,938 करोड़ की पीएलआई योजना का दायरा बढ़ाकर एएटी वाहन कंपनियों को भी शामिल कर लिया है।

इसके तहत ड्राइवर असिस्ट सिस्टम, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम सहित अन्य उन्नत तकनीक बनाने वाली कंपनियों को भी लाभ दिया जाएगा। किसी एक समूह को योजना की 25 फीसदी राशि दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed