फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   H-1B visa US Department of Labor sought feedback from the public on determining the wage levels for the employment of immigrants and non immigrants

एच-1बी वीजा: वेतन स्तर तय करने के मामले में अमेरिकी श्रम विभाग ने लोगों से मांगे सुझाव

Sat, 03 Apr 2021 02:12 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 03 Apr 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
H-1B visa US Department of Labor sought feedback from the public on determining the wage levels for the employment of immigrants and non immigrants
एच-1बी वीजा - फोटो : pixabay

अमेरिका के श्रम विभाग ने विभिन्न आव्रजन और गैर-आव्रजकों के रोजगार का वेतन का स्तर तय करने को 60 दिन के अंदर जनता से सुझाव देने को कहा है। इनमें एच-1बी वीजा के तहत देश में काम करने वाले पेशेवर भी शामिल हैं। भारतीय पेशेवरों में यह वीजा काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन


इससे पहले विभाग ने आव्रजक और गैर-आव्रजक कर्मचारियों के वेतन की गणना के अंतिम नियम में बदलाव की तिथि को 18 महीने आगे बढ़ाने का प्रस्ताव किया था। इसके बाद विभाग के रोजगार एवं प्रशिक्षण प्रशासन ने यह आग्रह जारी किया है। जनवरी, 2021 में प्रकाशित अंतिम नियम उन नियोक्ताओं को प्रभावित करेंगे जो आव्रजक वीजा या एच-1बी, एच-1बी1 या ई-3 गैर-आव्रजक वीजा के जरिये विदेशी पेशेवरों को अस्थायी या स्थायी रूप से नियुक्ति देना चाहते हैं। जहां ई-3 वीजा के लिए सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के नागरिक ही पात्र हैं, वहीं एच-1बी1 वीजा सिंगापुर और चीन के लोगों के लिये जारी किया जाता है।
विज्ञापन


ट्रंप के समय के प्रतिबंध हुए समाप्त
मालूम हो कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को विदेशी श्रमिकों के वीजा, खासतौर से एच-1बी वीजा, पर प्रतिबंधों की अवधि को समाप्त होने दिया। इसके साथ ही उनके पूर्ववर्ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कीओर से इस संबंध में जारी अधिसूचना खत्म हो गई। इससे हजारों भारतीय आईटी पेशेवरों को फायदा मिलने की उम्मीद है। ट्रंप ने पिछले साल कोविड-19 संकट और देशव्यापी लॉकडाउन के बीच एच-1बी सहित कई अस्थाई या गैर- प्रवासी वीजा श्रेणियों के आवेदकों के अमेरिका में प्रवेश को रोक दिया था। ट्रंप ने दलील दी थी कि आर्थिक गतिविधियों में सुधार के दौरान ये वीजा अमेरिकी श्रम बाजार के लिए एक जोखिम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है एच-1बी वीजा?
एच-1बी गैर-आव्रजक वीजा होता है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों को विशेष तकनीकी दक्षता वाले पदों पर विदेशी पेशेवरों को नियुक्त करने की अनुमति होती है। इस वीजा के जरिए प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां हर साल भारत और चीन जैसे देशों से हजारों कर्मचारियों की नियुक्ति करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed