Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST officers bust syndicate availing Rs 645 cr in fake input tax credit

GST: 645 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी का भंडाफोड़; हेराफेरी के लिए फर्जी फर्मों का बुना गया जाल, एक गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 10:15 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 13 Nov 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
GST officers bust syndicate availing Rs 645 cr in fake input tax credit
जीएसटी चोरी - फोटो : सोशल मीडिया

वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि जीएसटी अधिकारियों ने दिल्ली स्थित एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जिन्होंने 229 फर्जी जीएसटी पंजीकृत फर्मों के जाल के माध्यम से 645 करोड़ रुपये के आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का फर्जीवाड़ा किया है। 

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के अनुसार, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) दिल्ली जोनल यूनिट ने दिल्ली में कई स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और खाताबही बरामद की गईं। कई अस्तित्वहीन फर्में केवल बिल जारी करने के लिए बनाई गई थीं। अधिकारियों को तलाशी के दौरान 162 मोबाइल फोन (संभवतः जीएसटी/बैंकिंग ओटीपी प्राप्त करने के लिए उपयोग किए गए), 44 डिजिटल सिग्नेचर और 200 से अधिक चेकबुक्स मिलीं।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इन फर्जी संस्थाओं के जरिए बिना किसी वास्तविक आपूर्ति के बिल जारी किए जा रहे थे, जिससे लगभग 645 करोड़ रुपये का फर्जी आईटीसी लाभ लिया गया, जिससे सरकार को भारी राजस्व हानि हुई है। यह पूरा घोटाला दिल्ली स्थित एक सिंडिकेट द्वारा संचालित 229 डमी जीएसटी पंजीकृत फर्मों के नेटवर्क के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच से पता चला कि एक प्रमुख साजिशकर्ता, मुकेश शर्मा, फर्जी संस्थाओं के इस नेटवर्क के संचालन का संचालन करता था। शर्मा को 11 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, जांच में एक संभावित धन-शोधन घटक भी सामने आया है, जिसमें धोखाधड़ी की आय कथित तौर पर एक गैर सरकारी संगठन और एक राजनीतिक संगठन के माध्यम से घुमाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed