फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gst impact will be seen in the holy month of Ramadan as price rises for various commodities

पवित्र रमजान महीने में दिखेगा बाजार पर महंगाई का असर, GST लागू होने के बाद कीमतों में हुई वृद्धि

Mon, 07 May 2018 12:58 PM IST
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 07 May 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
gst impact will be seen in the holy month of Ramadan as price rises for various commodities
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली लागू होने के बाद यह पहला रमजान होगा, जो 14 या 15 मई से शुरू हो जाएगा। इस एक महीने तक लोग अल्लाह की इबादत कर अमन की दुआ मांगेंगे। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार पूरे साल में यही एक महीना ऐसा होता है, जिसमें खर्च का हिसाब-किताब नहीं रखना होता है।
विज्ञापन


वरना तयशुदा खर्च के अनुपात में ही जकात आदि देनी होती है। केंद्र सरकार ने दावा किया था कि जीएसटी लागू होने के बाद कुछ चीजें सस्ती होंगी और आम आदमी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। लेकिन 10 महीने बाद भी बाजार में जीएसटी से लाभ मिलता नहीं दिख रहा है। रमजान महीने में इस्तेमाल होने वाली कुछ खास वस्तुओं पर नजर डालें, तो अधिकांश में जीएसटी की दर बढ़ी है, जो पहले वैट में कम थी। 
विज्ञापन


रमजान की वस्तुओं पर महंगाई की मार 
धार्मिक वस्तुएं 
  • - कुरान रखने के लिए रहल पर 12 फीसदी जीएसटी, जबकि पहले इस पर वैट नहीं। 
  • - नॉन अल्कोहलिक इत्र पर 5 से 18 फीसदी जीएसटी, जबकि पहले सिर्फ पांच फीसदी कर
  • - हाथ की बुनी टोपी पर अब 5 फीसदी कर, पहले कर मुक्त।
  • - रेडीमेड टोपी पर अब 12 फीसदी कर, पहले 5 फीसदी वैट।
  • - खजूर में पहले 5 फीसदी वैट, अब 12 फीसदी जीएसटी।
  • - कुरान की कहानियों पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक खिलौने और इलेक्ट्रॉनिक कुरान के गेम्स पर 12 से 18 फीसदी जीएसटी, जबकि पहले 12 से 16 फीसदी कर। 
  • -तस्बीह अब माला के नाम से आ रही है, क्योंकि माला है टैक्स फ्री।
खानपान की वस्तुएं 
  • - खुला हुआ कटा चिकन, मटन और बफैलो मीट टैक्स फ्री है, पैक्ड होने पर अब 12 फीसदी जीएसटी ।
  • - सेवई, सूतफेनी पर पहले की तरह पांच फीसदी वैट की तर्ज पर ही जीएसटी।
कुछ वस्तुएं महंगी तो कुछ सस्ती 
वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर अजय कुमार वर्मा ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद कुछ चीजों के दाम कम हुए, तो कुछ के बढ़े हैं। लोग टैक्स देकर ही सामान खरीदें, तो उनके लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिखेगा जीएसटी का असर 
व्यापारी आसिफ जफर ने बताया कि रमजान शुरू होने में अभी वक्त है, इसलिए दुकानदारी अभी तक हल्की है, आने वाले दिनों में भी जीएसटी का असर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed