{"_id":"6241937094e4df1d761be1b9","slug":"gst-evasion-more-than-rs-95-crore-recovered-from-11-cryptocurrency-exchanges-says-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी चोरी: देश में संचालित क्रिप्टो एक्सचेंजों पर सरकार ने दिखाई सख्ती, वसूले 95.86 करोड़ रुपये","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
जीएसटी चोरी: देश में संचालित क्रिप्टो एक्सचेंजों पर सरकार ने दिखाई सख्ती, वसूले 95.86 करोड़ रुपये
Mon, 28 Mar 2022 04:22 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 28 Mar 2022 04:22 PM IST
सार
देश में संचालित क्रिप्टो एक्सचेंजों पर सरकार की सख्ती बढ़ गई है। एक सवाल के लिखित उत्तर पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि देश के 11 क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेजों पर जीएसटी चोरी करने के आरोप में जुर्माने की कार्रवाई की गई है। इनसे कुल 95.86 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी पर सख्त रुख अख्तियार करने के बाद अब देश में संचालित क्रिप्टो एक्सचेंजों पर भी केंद्र सख्ती दिखाने लगा है। सरकार ने माल एवं सेवा कर (जीएसट) चोरी के मामले में 11 क्रिप्टो एक्सचेंजों पर जुर्माने की कार्रवाई की है। इन एक्सचेंज से कुल 95.86 करोड़ रुपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन
एक प्रश्न के लिखित उत्तर पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह जानकारी साझा की है। आपको बता दें कि प्रश्न किया गया था कि क्या सरकार के पास देश में क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों को लेकर कोई आंकड़ा मौजूद है? इस सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार इस तरह को कोई डाटा इकठ्ठा नहीं करती है। हालांकि, देश में संचालित हो रहे क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों द्वारा जीएसटी की चोरी के कुछ मामलों का पता जरूर लगाया गया था।
विज्ञापन
वित्त राज्य मंत्री के अनुसार, क्रिप्टो एक्सचेंजों द्वारा कुल 81.54 करोड़ की चोरी का खुलासा किया गया था। इनमें से वजीरएक्स के तहत काम करने वाले जैनमाई लैब्स प्राइवेट लिमिटेड में सबसे बड़ी जीएसटी चोरी का पता लगाया गया था। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, जैनमाई लैब्स के द्वारा 40.51 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की गई थी। सरकार ने इससे 49.18 करोड़ रुपये की राशि वसूल की है। जैनमाई लैब्स के साथ-साथ कॉइन डीसीएक्स, क्वाइन स्विच कुबेर, फ्लिटपे, जेब आईटी सर्विस, यूनोक्वाइन, बाई यूक्वाइन, जियोटस टेक्नोलॉजी, एवलेंकन इनोवेशंस इंडिया लिमिटेड (जेबपे) और, डिस्किडियम इंटरनेट लैब्स प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल हैं। इन सभी पर जीएसटी चोरी का आरोप है और इनसे कुल 95.86 करोड़ रुपये की राशि वसूल की गई है।
विज्ञापन