फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST council plan to apply cbic validation risk management for registration

GST Council: जीएसटी चोरी रोकने के लिए CBIC के प्रस्ताव पर होगा विचार; सत्यापन की व्यवस्था की जा सकती है लागू

Sun, 18 Jun 2023 03:57 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 18 Jun 2023 03:57 PM IST
सार

सीबीआईसी प्रस्ताव का मकसद आईटीसी लाभ का दावा करने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के लिए नकली बिल जारी करने वालों पर अंकुश लगाना है। 

विज्ञापन
GST council plan to apply cbic validation risk management for registration
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले महीने होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में कर चोरी रोकने के लिए सीबीआईसी के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। इसके तहत जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वाली प्रणाली में अतिरिक्त सत्यापन की व्यवस्था की जा सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर चोरी और फर्जी इनपुट से क्रेडिट दावे को रोकने के लिए इस योजना का परीक्षण किया जाएगा। 
विज्ञापन


62 हजार करोड़ के फर्जी आईटीसी दावों का हुआ था खुलासा
बता दें कि केंद्रीय एजेंसियों ने एक विशेष अभियान के तहत नवंबर 2020 में 62 हजार करोड़ रुपए के फर्जी आईटीसी दावों का पता लगाया था। इस मामले में 776 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। ऐसे में राजस्व को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए जीएसटी परिषद कुछ अतिरिक्त सत्यापन उपाय जोड़ने की योजना पर विचार कर रही है। इसका मकसद आईटीसी लाभ का दावा करने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने के लिए नकली बिल जारी करने वालों पर अंकुश लगाना है। 
विज्ञापन


ईमानदार करदाताओं को होगा फायदा
एक अधिकारी ने बताया कि रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया में इस तरह से सत्यापन शुरू करने की योजना बनाई जा रही है,  ताकि ईमानदार करदाताओं के लिए प्रक्रिया बोझिल ना हो और कर विभाग सत्यापन करके संदिग्ध मामलों में आईटीसी दावों को रोक सकेगा। परिषद की 11 जुलाई को होने वाली बैठक में इस पर चर्चा हो सकती है। परिषद की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद इस प्रस्ताव को लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed