फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gst council may cut tax slab on auto and biscuit, five percent slab might become history

जीएसटी काउंसिल ले सकती है बड़ा फैसला, पांच फीसदी स्लैब होगा खत्म, ऑटो-बिस्किट पर कम होगी टैक्स की दर

Fri, 13 Sep 2019 11:34 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 13 Sep 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
gst council may cut tax slab on auto and biscuit, five percent slab might become history
जीएसटी - फोटो : SELF

आगामी 20 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी की दरों को लेकर बड़ा फैसला किया जा सकता है। ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में छाई मंदी से निपटने के लिए काउंसिल टैक्स स्लैब में कमी कर सकती है। वहीं घाटे की भरपाई के लिए पांच फीसदी स्लैब को खत्म किया जा सकता है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

गाड़ियों, बिस्किट पर घटेगा स्लैब

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गाड़ियों पर फिलहाल 28 फीसदी टैक्स और सेस लगता है। वहीं बिस्किट पर 18 फीसदी टैक्स लगता है। हालांकि अब काउंसिल गाड़ियों पर इसको घटाकर के 18 फीसदी और सेस कर सकती है। वहीं बिस्किट पर स्लैब को 12 फीसदी स्लैब किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच फीसदी स्लैब होगा कम

काउंसिल पांच फीसदी स्लैब को पूरी तरह से समाप्त करने का फैसला भी ले सकती है। वहीं इसकी जगह पर आठ फीसदी का नया स्लैब लाया जा सकता है। वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह प्रस्ताव काउंसिल के समक्ष रखे जाएंगे, जिन पर फैसला लिया जाएगा। 

गोवा में होगी बैठक

गोवा में होने वाली इस बैठक में मंदी से गिर रही अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए भी कुछ कदम उठाए जा सकते हैं। फिलहाल गाड़ियों पर एक से लेकर के 22 फीसदी तक सेस लगता है। इस बार अगस्त में गाड़ियों की बिक्री 23.55 फीसदी तक गिर गई है। वहीं बिस्किट के छोटे पांच रुपये वाले पैकेट भी नहीं बिक रहे हैं। 

अगस्त में गिरा जीएसटी संग्रह

देश का सकल माल एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह अगस्त में एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से नीचे 98,202 करोड़ रुपये रहा। सकल जीएसटी संग्रह जुलाई में 1.02 लाख करोड़ रुपये था। हालांकि पिछले साल अगस्त के 93,960 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह के मुकाबले यह 4.5 प्रतिशत अधिक है।

चालू वित्त वर्ष में यह दूसरी बार है जब जीएसटी संग्रह एक लाख करोड़ रुपये के स्तर से नीचे आया है। इससे पहले जून में जीएसटी संग्रह 99,939 करोड़ रुपये था। बयान के मुताबिक अगस्त में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 17,733 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी संग्रह 24,239 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी संग्रह 48,958 करोड़ रुपये रहा। इसमें 24,818 करोड़ रुपये का आयात संग्रह शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed