फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST Consumption increased by 18% in five big states including UP decline in Gujarat-Bengal in collection

GST: यूपी समेत पांच बड़े राज्यों में खपत 18% तक बढ़ी, संग्रह के लिहाज से गुजरात-बंगाल में तेज गिरावट

Wed, 10 Jan 2024 05:56 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 10 Jan 2024 05:56 AM IST
सार

कुल संग्रह में शीर्ष-10 राज्यों का तीन चौथाई योगदान है। आठ राज्य ऐसे हैं, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा योगदान कर रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, हरियाणा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश व उत्तराखंड हैं। इनकी विकास दर 15.2 फीसदी रही है।

विज्ञापन
GST Consumption increased by 18% in five big states including UP decline in Gujarat-Bengal in collection
GST - फोटो : Istock

विस्तार

जीएसटी के लिहाज से चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में उत्तर प्रदेश समेत पांच प्रमुख राज्यों में खपत 18 फीसदी तक बढ़ी है। हालांकि, दो बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल और गुजरात में खपत में तेज गिरावट आई है। जीएसटी संग्रह के लिहाज से ये सातों राज्य महत्वपूर्ण हैं। कुल संग्रह में इनका 96.8 फीसदी योगदान है। जीएसटी ऐसा कर है, जो अर्थव्यवस्था में खपत में उतार-चढ़ाव दिखाता है। यानी हर व्यक्ति जितनी खपत करेगा, उसी आधार पर जीएसटी संग्रह होता है।

विज्ञापन

शीर्ष-10 राज्यों का करीब तीन चौथाई योगदान
कुल संग्रह में शीर्ष-10 राज्यों का तीन चौथाई योगदान है। आठ राज्य ऐसे हैं, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा योगदान कर रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, हरियाणा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश व उत्तराखंड हैं। इनकी विकास दर 15.2 फीसदी रही है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र...में सबसे ज्यादा रही बढ़ोतरी
महाराष्ट्र में जीएसटी संग्रह अप्रैल-दिसंबर में अवधि में एक साल पहले की तुलना में 18.2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2.68 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। कर्नाटक में यह संग्रह 18.1 फीसदी बढ़कर 1.17 लाख करोड़ पहुंच गया। तमिलनाडु में संग्रह 16.9 फीसदी बढ़कर 1.04 लाख करोड़, यूपी में 17.3 फीसदी बढ़कर 85,870 करोड़ व हरियाणा में 17.6 फीसदी बढ़कर 78,400 करोड़ पहुंच गया। पश्चिम बंगाल के संग्रह में महज 9.8 फीसदी व गुजरात के संग्रह में 9.5 फीसदी तेजी रही। विश्लेषकों की मानें तो ओडिशा, राजस्थान, प. बंगाल, गुजरात, छत्तीसगढ़ जैसे बड़े राज्यों में खपत बढ़ती है तो संग्रह में तेजी देखने को मिल सकती है। पर, इनकी खपत में लगातार गिरावट आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed