फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST Collection: For the seventh consecutive time, GST collection above 1.4 lakh crores, know the figures?

GST Collection: लगातार सातवीं बार जीएसटी कलेक्शन 1.4 लाख करोड़ के ऊपर, जानें क्या कहते हैं आंकड़े?

Sat, 01 Oct 2022 02:44 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 01 Oct 2022 02:44 PM IST
सार

सितंबर महीने में सरकार ने 1,47,686 करोड़ रुपये का सकल जीएसटी राजस्व का संग्रह किया है। सितंबर महीने में 1.1 करोड़ रुपये के ई-वे बिल और ई-इन्वॉइस जेनरेट करने की उपलब्धि भी हासिल की गई है। इनमें 72.94 लाख रुपये ई-इनवॉयस और 37.74 लाख ई-वे बिल जारी किए गए।

विज्ञापन
GST Collection: For the seventh consecutive time, GST collection above 1.4 lakh crores, know the figures?
gst collection - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वस्तुओं एवं सेवाओं के आयात के साथ घरेलू लेनदेन में वृद्धि के दम पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सितंबर में 26.21 फीसदी बढ़कर 1,47,686 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल सितंबर में सरकार को जीएसटी के रूप में 1,17,060 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। यह लगातार सातवां और कुल मिलाकर आठवां महीना है, जब जीएसटी संग्रह 1.40 लाख करोड़ से अधिक रहा।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर के कुल जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) की 25,271 करोड़ और राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) की 31,813 करोड़ रुपये हिस्सेदारी रही। एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) का 80,464 करोड़ रुपये योगदान रहा। इसमें वस्तुओं के आयात पर जुटाए गए 41,215 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


वस्तुओं के आयात से जुटाई गई 856 करोड़ की राशि के साथ उपकर की हिस्सेदारी 10,137 करोड़ रुपये रही। पिछले महीने वस्तुओं के आयात से जुटाई गई रकम सितंबर, 2021 के मुकाबले 39 फीसदी ज्यादा रही। घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात के साथ) से मिले राजस्व में सालाना आधार पर 22 फीसदी की बढ़ोतरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

Image
चालू वित्त वर्ष में तीसरा सर्वाधिक संग्रह
चालू वित्त वर्ष में यह तीसरा सर्वाधिक जीएसटी संग्रह है। इससे पहले अप्रैल में सरकार को रिकॉर्ड 1,67,540 करोड़ और जुलाई में 1,48,995 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।

Image

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed