फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   GST collection crossed 1.13 lakh crore in april

जीएसटी कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड, अप्रैल में पहुंचा 1.13 लाख करोड़ रुपये के पार

Wed, 01 May 2019 04:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 01 May 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
GST collection crossed 1.13 lakh crore in april

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन अप्रैल महीने में 1.13 लाख करोड़ रुपये के नए रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले महीने जीएसटी संग्रह 1.06 लाख करोड़ रुपये रहा था। 

विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अप्रैल, 2019 में जीएसटी राजस्व 1,13,865 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी कलेक्शन 21,163 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 28,801 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 54,733 करोड़ रुपये और कलेक्शन संग्रह 9,168 करोड़ रुपये रहा। 

विज्ञापन

2019 में 10.05 फीसदी बढ़ा जीएसटी कलेक्शन 

बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि 30 अप्रैल तक मार्च महीने के लिए कुल 72.13 लाख संक्षिप्त बिक्री रिटर्न जीएसटीआर-बी दायर किए गए। देश में माल एवं सेवा कर व्यवस्था लागू होने के बाद पिछले महीने मार्च में जीएसटी संग्रह सबसे ऊंचा रहा था। अप्रैल, 2018 की तुलना में अप्रैल, 2019 में जीएसटी कलेक्शन 10.05 फीसदी बढ़ा है। पिछले साल अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1,03,459 करोड़ रुपये रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने नियमित निपटान के तहत आईजीएसटी से 20,370 करोड़ रुपये का सीजीएसटी और 15,975 करोड़ रुपये का एसजीएसटी का निपटान किया। वित्त वर्ष 2019-20 में सरकार ने सीजीएसटी से 6.10 लाख करोड़ रुपये और मुआवजा उपकर से 1.01 लाख करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव किया है। आईजीएसटी का शेष 50,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed