{"_id":"64277efc3beff7aae004c793","slug":"growth-rate-of-production-in-eight-basic-industries-is-the-lowest-in-3-months-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Growth Rate: आठ बुनियादी उद्योगों में उत्पादन की वृद्धि दर तीन माह में सबसे कम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Growth Rate: आठ बुनियादी उद्योगों में उत्पादन की वृद्धि दर तीन माह में सबसे कम
Sat, 01 Apr 2023 06:16 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 Apr 2023 06:16 AM IST
सार
शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में कच्चे तेल के उत्पादन में गिरावट रही। आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में इस साल जनवरी में 8.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन फरवरी, 2023 में 6 फीसदी बढ़ गया। हालांकि, इसकी वृद्धि दर तीन महीने में सबसे कम है। पिछले साल के समान महीने में आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन की वृदि्ध दर 5.9 फीसदी रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में कच्चे तेल के उत्पादन में गिरावट रही। आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में इस साल जनवरी में 8.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी। यह इसका पिछले चार महीने का उच्च स्तर था।
विज्ञापन
आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी, 2023 में कच्चे तेल का उत्पादन 4.9 फीसदी घटा है। इसके अलावा, कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र की वृद्धि दर 2022-23 के अप्रैल-फरवरी के दौरान 7.8 फीसदी रही।
विज्ञापन
2021-22 की समान अवधि में इन उद्योगों की उत्पादन की वृद्धि दर 11.1 फीसदी रही थी। इन बुनियादी उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी)में 40.27% हिस्सेदारी है। आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन बढ़ने की वजह से उम्मीद है कि आईआईपी के आंकड़े भी बेहतर रहने का अनुमान है।