फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt to collect duty on import of wheat from June 30

गेहूं के आयात पर 25 फीसदी का शुल्क अब जून तक

Wed, 30 Mar 2016 01:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 01:53 AM IST
सार

  • किसानों को सही दाम दिलाने के लिए सरकार का फैसला
  • अगले महीने से गेहूं की नई फसल की आवक आरंभ हो जाएगी

विज्ञापन
Govt to collect duty on import of wheat from June 30
गेंहू

विस्तार

गेहूं किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार ने गेहूं आयात पर लगने वाले शुल्क की अवधि को आगामी 30 जून के लिए बढ़ा दिया है। इस माह की 31 तारीख को गेहूं आयात पर लगने वाले 25 फीसदी के शुल्क की अवधि समाप्त हो रही थी।

विज्ञापन


अंतरारष्ट्रीय बाजार में गेहूं की कीमत अपेक्षाकृत कम होने के कारण आयात शुल्क हटने से गेहूं के आयात में काफी बढ़ोतरी की संभावना जाहिर की जा रही थी। आयात बढ़ने से किसानों को गेहूं के मिलने वाले दाम के प्रभावित होने की आशंका थी। अगले महीने से गेहूं की नई फसल की आवक आरंभ हो जाएगी। भारत चीन के बाद सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है। 
विज्ञापन


सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि गेहूं आयात पर लगने वाले 25 फीसदी के शुल्क की अवधि को आगामी 30 तक के लिए बढ़ाया जाता है। पिछले साल अगस्त में सरकार की तरफ से गेहूं आयात पर 10 फीसदी का शुल्क लगाया गया था। गत वर्ष अक्तूबर में 10 फीसदी के इस शुल्क को बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया गया जो आगामी 31 मार्च तक के लिए मान्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं का आयात मुख्य रूप से दक्षिण भारत की आटा मिलों की तरफ से किया जाता है। गेहूं कारोबारियों के मुताबिक अगले तीन महीने तक बाजार में गेहूं की भारी उपलब्धता होगी। ऐसे में दक्षिण भारत की आटा मिलें उत्तर भारत 19.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं की खरीदारी कर पाएंगे। इस दौरान आस्ट्रेलिया से गेहूं का आयात करने पर उन्हें 21.50 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत देनी होगी।


गेहूं कारोबारियों ने बताया कि सरकार के इस फैसले से गेहूं की नई फसल की मांग दक्षिण भारत से भी रहेगी। हाल ही में कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा था कि 2015-16 में 920-930 लाख टन गेहूं का उत्पादन हो सकता है। पहले 938 लाख टन गेहूं के उत्पादन का अनुमान लगाया गया था, लेकिन बेमौसम की बारिश व ओलावृष्टि की वजह से गेहूं उत्पादन में थोड़ी कमी आ सकती है। कृषि मंत्रालय का मानना है कि कम आयात शुल्क से घरेलू बाजार में गेहूं की कीमत में कमी आएगी और इससे किसानों को नुकसान होगा क्योंकि थोक कारोबारी कम कीमत पर ही खरीदारी करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed