फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt suspends 156 bank officials for negligence during demonetisation

नोटबंदी: अनियमितता के आरोप में निलंबित किए गए 156 बैंक अधिकारी 

Fri, 03 Feb 2017 07:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
Govt suspends 156 bank officials for negligence during demonetisation
jaitley

सरकार ने शुक्रवार को बताया कि विमुद्रीकरण के संबंध में अनियमितताओं में बैंक अधिकारियों के संलिप्त होने के मामले सामने आए हैं और अबतक 156 अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि विमुद्रीकरण से संबंधित अनियमितताओं में कुछ बैंक अधिकारी संलिप्त पाए गए हैं।

अनियमितताओं में प्रथम दृष्टया संलिप्तता के आधार पर अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 156 अधिकारियों को निलंबित किया गया है और 41 अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। 

विज्ञापन

बैंकों ने शुरू की आंतरिक जांच

Govt suspends 156 bank officials for negligence during demonetisation
RBI

जेटली ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने यह भी सूचित किया कि जहां पर आपराधिक मामले हुए हैं, उनमें 26 मामलों में पुलिस और सीबीआई के समक्ष मामले दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र के बैंकों के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक ने सूचित किया है कि जहां विमुद्रीकरण के दौरान बैंक नोट के अनियमित लेनदेन में बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई है, वहां पर 11 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।

वित्त मंत्री ने बताया कि आरबीआई ने यह भी सूचित किया है कि बैंकों ने आंतरिक जांच प्रारंभ कर दी है और पुलिस एवं सीबीआई में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

आरबीआई ने बैंकों को सुझाव दिया है कि वे पुराने बैंक नोट जमा करने और बदलने के मामले में गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों का पता लगाएं और उनके खिलाफ कार्रवाई करें। बैंकों को अपनी ऑडिट प्रक्रिया को भी मजबूत करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed