फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Govt put Levi on Air routes, Air fare to go up

हवाई रूट्स पर मोदी सरकार ने लगाई लेवी, महंगा होगा सफर

Sat, 12 Nov 2016 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 12 Nov 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
Govt put Levi on Air routes, Air fare to go up
इंडिगो फ्लाइट
मोदी सरकार का अच्छे दिन लाने का वादा छलावा सा प्रतीत हो रहा है। आए दिन जनता की जेब और हल्की करने की खबर सुनाई देती है। अब केन्द्र सरकार ने देश के अहम विमान रूट्स पर 8500 रुपये तक लेवी लगाने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


इससे विमान किराए में बढ़ोत्तरी होना तय है। नागरिक विमानन सचिव ने कहा कि इसके जरिए सरकार क्षेत्रीय हवाई यातायात को मजबूत करना चाहती है। सरकार की नई लेवी दर के मुताबिक 1000 किलोमीटर तक की हवाई उड़ान पर 7500 रुपये।
विज्ञापन


1000 से 1500 किलो मीटर तक की हवाई उड़ान पर 8000 रुपये और 1500 किलो मीटर से अधिक की हवाई उड़ान पर 8500 रुपये लेवी लगेगी। प्रमुख हवाई मार्गों पर प्रत्येक टिकट पर लेवी शुल्क 100 रुपये वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू यात्रियों की संख्या बढ़ी

Govt put Levi on Air routes, Air fare to go up
प्लेन - फोटो : demo pics

गौरतलब है कि भारत में एयरलाइंस कंपनियों द्वारा ग्राहकों को दिए जा रहे ऑफर में हाल ही में काफी इजाफा हुआ है। भारत दुनियाभर के उन देशों में से एक है जहां एविएशन मार्केट तेजी से बढ़ रहा है।

एविएशन रेग्यूलेटर से मिले डेटा के मुताबिक, स्थानीय विमान सेवाओं से पिछले महीने 82.3 लाख लोगों ने उड़ान भरी।

यह पिछले साल इसी दौरान 20 प्रतिशत अधिक थी। अब देखना होगा ऑफर्स के बीच विमानन कंपनियां कैसे इस लेवी का बोझ जनता को ट्रांसफर करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed