सरकार का बही-खाता: पैसा कर्ज से जुटाया, ब्याज में गंवाया, यहां पाएं पूरी जानकारी
इस बार सरकार की ओर से बजट का आकार बढ़ाकर 39.45 लाख करोड़ लेकिन एक बड़ा सवाल हर देशवासी के मन में उठता है कि आखिर सरकार के पास पैसा कहां से आता है और यह कहां-कहां खर्च होता है। आइए जानते हैं सरकार की कमाई और खर्च की पूरी प्रक्रिया के बारे में ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्याज चुकाने में सबसे ज्यादा खर्चा
सरकार की ओर से मुहैया कराई गई बजट 2022 कॉपी के अनुसार, सरकार की सबसे ज्यादा कमाई कर्ज और अन्य देनदारियों के जरिए होती है। सरकार के मुताबिक, उसकी कमाई का 35 फीसदी हिस्सा कर्ज और अन्य देनदारियों से आता है। जबकि सरकार ब्याज अदायगी में सबसे अधिक खर्च करती है। यह खर्चा 20 फीसदी होता है।
सरकार यहां से करती है कमाई
उधार-देनदारी: 35 फीसदी
जीएसटी: 16 फीसदी
कॉर्पोरेशन टैक्स: 15 फीसदी
आयकर: 15 फीसदी
केंद्रीय उत्पाद शुल्क: 7 फीसदी
सीमा शुल्क: 5 फीसदी
गैर कर राजस्व: 5 फीसदी
गैर ऋण पूंजी प्राप्तियां: 2 फीसदी
ऐसे खर्च होता है सरकारी पैसा
ब्याज चुकाने में: 20 फीसदी
टैक्स व शुल्कों में राज्यों का हिस्सा: 17 फीसदी
सेंट्रल सेक्टर स्कीम: 15 फीसदी
सेंट्रल स्पांसर्ड स्कीम: 9 फीसदी
वित्त आयोग व अन्य ट्रांसफर- 10 फीसदी
वित्त आयोग और अन्य- 10 फीसदी
सब्सिडी: 8 फीसदी
रक्षा- 8 फीसदी
पेंशन: 4 फीसदी