फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government will stop GST evasion by analyzing data compliance will improve

GST: आंकड़ों के विश्लेषण से जीएसटी चोरी रोकेगी सरकार, अनुपालन में होगा सुधार

Mon, 24 Apr 2023 06:43 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 06:43 AM IST
सार

अधिकारी ने कहा, किसी क्षेत्र के लिए ‘एंड-टू-एंड’ विश्लेषण और आपूर्ति श्रृंखला में कर भुगतान का आकलन हो रहा है। डाटा विश्लेषण में किसी विशेष क्षेत्र के कर भुगतान प्रोफाइल की तुलना तत्कालीन उत्पाद शुल्क और सेवा कर व्यवस्था से की जाती है।

विज्ञापन
Government will stop GST evasion by analyzing data compliance will improve
जीएसटी विभाग - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जीएसटी चोरी रोकने के लिए अब डाटा एनालिटिक्स यानी आंकड़ों के विश्लेषण का उपयोग हो रहा है। इसके जरिये जीएसटी अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि किसी विशेष क्षेत्र में पूरी आपूर्ति श्रृंखला पर्याप्त जीएसटी का भुगतान कर रही है या नहीं। जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय ने शुरुआती चरण में ही चोरी को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं, ताकि अनुपालन में सुधार हो सके।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, किसी क्षेत्र के लिए ‘एंड-टू-एंड’ विश्लेषण और आपूर्ति श्रृंखला में कर भुगतान का आकलन हो रहा है। डाटा विश्लेषण में किसी विशेष क्षेत्र के कर भुगतान प्रोफाइल की तुलना तत्कालीन उत्पाद शुल्क और सेवा कर व्यवस्था से की जाती है। अब जब जीएसटी प्रणाली स्थिर हो गई है, तो इसे और कारगर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हम यह पता लगाना चाहते हैं कि क्या जीएसटी के दायरे में आने वाले सभी क्षेत्र करों के अपने हिस्से का भुगतान कर रहे हैं या नहीं। 
विज्ञापन


एफआईआई ने किया 8,643 करोड़ रुपये का निवेश
शेयरों के उचित मूल्यांकन के कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाजार में 8,643 करोड़ का निवेश किया है। इससे पहले इन्होंने मार्च में 7,936 करोड़ का निवेश किया था, जो ज्यादातर अदाणी समूह के शेयरों में था। पिछले साल जब शेयर महंगे हो गए थे तो इन्होंने बाजार से जमकर पैसा निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed