Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government to soon ban sale of medicine through online websites

ऑनलाइन दवाइयां बेचने पर जल्द लगेगी रोक, दवा संगठन ने दिया राज्यों को निर्देश

Wed, 04 Dec 2019 06:54 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 04 Dec 2019 06:54 PM IST
सार

  • केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन ने राज्यों को दिया प्रतिबंध लगाने का निर्देश
  • 18.1 अरब डॉलर का हो जाएगा भारत में ई-फार्मेसी कारोबार 2023 तक

विज्ञापन
government to soon ban sale of medicine through online websites

विस्तार

केंद्र सरकार दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर जल्द रोक लगा सकती है। केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने सभी राज्य सरकारों को बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि राज्यों को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। 

विज्ञापन


सीडीएससीओ के वरिष्ठ अधिकारी के. बंगारूराजन ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने इस साल की शुरुआत में ही राज्यों को कोर्ट के आदेशानुसार दवाओं की ऑनलाइन बिक्री रोकने के लिए कहा था। इसके बाद कई बार रिमाइंडर भी कराया गया। इस कड़ी में 28 नवंबर को एक बार फिर सख्त कदम उठाने के निर्देश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने एक डॉक्टर की याचिका पर दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था। अधिकारी ने कहा कि निर्देशों का पालन करने की जिम्मेदारी राज्य ड्रग कंट्रोलर की है और अगर कोई इसका उल्लंघन करते हुए पाया जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकता है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि ऐसे कारोबारी या कंपनी पर क्या कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नियम के चल रहा कारोबार

सरकार ने अभी तक देश में दवाओं की ऑनलाइन बिक्री को लेकर कोई नियम नहीं बनाए हैं। बावजूद इसके दर्जनभर से ज्यादा ई-फार्मेसी कंपनियां हजारों करोड़ का कारोबार कर रही हैं। इनमें मेडलाइफ, नेटमेट्स, फार्मईजी और सिकोया की 1एमजी जैसी कंपनियां शामिल हैं।



एक लॉ फर्म के वरिष्ठ एसोसिएट श्रीनिधि श्रीनिवासन का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पालन किया गया तो ये सभी कंपनियां बंद हो जाएंगी। खुदरा कारोबारी पहले से ही प्रतिबंध की मांग कर रहे हैं, क्योंकि ई-फार्मेसी से परंपरागत खुदरा बिक्री में करीब 4 फीसदी गिरावट आई है। हालांकि, ई-फार्मेसी से जुड़ी कंपनियों ने सरकार से नियमन बनाने की मांग की है, लेकिन अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है। 

इन खतरों की जताई आशंका 

  • बिना नियमन के बढ़ सकता है दवाओं का दुरुपयोग
  • बिना सत्यापन और चिकित्सीय सलाह के दवा बिक्री। 
  • एक प्रिसक्रिप्शन पर कई बार दवा खरीदे जाने का जोखिम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed