{"_id":"5df8cfbb8ebc3e87a25b48a2","slug":"government-sets-target-of-1-1-lakh-crore-gst-collection-for-remaining-four-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने तय किया लक्ष्य, हर महीने 1.10 लाख करोड़ रुपये हो जीएसटी संग्रह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सरकार ने तय किया लक्ष्य, हर महीने 1.10 लाख करोड़ रुपये हो जीएसटी संग्रह
Tue, 17 Dec 2019 06:23 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 17 Dec 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वित्त वर्ष के दौरान सरकार के कर संग्रह के लक्ष्य से चूकने की चर्चाओं के बीच वित्त मंत्रालय ने हर महीने 1.10 लाख करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह का लक्ष्य तय किया है। यह लक्ष्य वित्त वर्ष 2019-20 के बाकी बचे चार महीनों के लिए है। मंत्रालय के सूत्रों से मंगलवार को यह जानकारी मिली। गौरतलब है कि सरकार जीएसटी संग्रह में कमी की समस्या से जूझ रही है। 18 दिसंबर को होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में भी इस पर मुख्य रूप से चर्चा होनी है।
राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे ने शीर्ष कर अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस की और उन्हें अप्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य हासिल करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों को विशेष रूप से क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि इससे किसी भी करदाता को परेशानी न हो।