फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government RBI on same page on measures to boost economy Nirmala Sitharaman

अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं RBI और सरकार - सीतारमण

Sat, 10 Aug 2019 10:22 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 10 Aug 2019 10:22 AM IST
सार

  • शुक्रवार को हुई सीआईआई की सुरक्षा परिषद की बैठक
  • उद्योग जगत के नेताओें से निर्मला सीतारमण की हुई मुलाकात
  • अर्थव्यवस्था के लिए साथ काम कर रहे आरबीआई-सरकार

विज्ञापन
government RBI on same page on measures to boost economy Nirmala Sitharaman

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए रिजर्व बैंक और सरकार साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने उद्योग जगत के नेताओें से मुलाकात में आश्वस्त किया कि सरकार किसी भी तरह से उद्योग जगत को मुश्किल में नहीं डालना चाहती है। 

विज्ञापन


सीआईआई की सुरक्षा परिषद की बैठक में उद्योग संगठनों के नेताओं ने वित्त मंत्री से मुलाकात की और अपनी चिंताओं को सामने रखा। इस पर वित्त मंत्री ने कहा कि अगले सप्ताह से वह देश के विभिन्न हिस्सों में उद्योग के लोगों से कर उत्पीड़न से संबंधित मुद्दों और शिकायतों के निवारण के लिए बैठक करेंगी। उद्योगों में छाई मंदी पर सीतारमण ने कहा कि कुछ रुकावटों के बावजूद भारत सबसे तेजी से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इसे आगे बढ़ाने के लिए सरकार और आरबीआई एक साथ काम कर रहे हैं। पारिस्थितिकी तंत्र निवेशों को प्रोत्साहित करने में मदद करेगा, जिसका लाभ विकास दर को रफ्तार देने में होगा। उन्होंने ऑटो और बुनियादी उद्योगों की मंदी की ओर भी इशारा किया।

विज्ञापन

सीएसआर पर दी राहत

वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र के संकटों से निपटने के लिए आने वाले दिनों में कदम उठाए जाएंगे। साथ ही कंपनियों के लिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) में अनिवार्य निवेश फंड के दंड प्रावधानों पर भी सरकार दोबारा गौर करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा इरादा किसी पर आपराधिक मामला चलाने का नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed