फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government plans to provide extra wheat, rice and sugar to subsidized rate

राशन कार्ड धारकों को मिल सकती है एक किलो अतिरिक्त चीनी, गेंहू और चावल

Mon, 03 Jun 2019 03:11 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 03 Jun 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
government plans to provide extra wheat, rice and sugar to subsidized rate

केंद्र सरकार जल्द ही गरीबी रेखा से नीचे वाले राशन कार्ड धारकों को प्रति माह एक किलो अतिरिक्त चीनी, गेंहू और चावल दे सकती है। सरकार ने इस योजना का प्रस्ताव तैयार किया है। यह अतिरिक्त अनाज और चीनी भी सब्सिडी पर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

16.3 करोड़ लोगों को होगा फायदा

इस योजना  के अमल में आने से कुल 16.3 करोड़ लोगों को फायदा होगा। फिलहाल 2.5 करोड़ परिवारों को अंत्योदय अन्न योजना के तहत 13.5 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी मिलती है। हालांकि पूरे देश में राशन की दुकानों से सस्ते में अनाज व चीनी लेने वालों की कुल संख्या 80 करोड़ है। 

विज्ञापन

खजाने पर आएगा 4727 करोड़ का अतिरिक्त भार

इस प्रस्ताव को पिछले हफ्ते हुई कैबिनेट की पहली बैठक में पेश किया गया था। खाद्य मंत्रालय की तरफ से पेश इस प्रस्ताव पर उस वक्त सहमति नहीं बन पाई थी। तब कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर चर्चा तो की, लेकिन किसी तरह का निर्णय नहीं हो सका। कैबिनेट ने मंत्रालय से इस प्रस्ताव पर एक बार फिर से काम करने के लिए कहा है। अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो फिर खजाने पर 4727 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलता है पांच किलो राशन

केंद्र सरकार की तरफ से हर महीने राशन कार्ड धारक गरीब लोगों को पांच किलो चीनी, गेंहू और चावल दिया जाता है। गेंहू दो रुपये प्रति किलो और चावल तीन रुपये प्रति किलो की दर से मिलता है। 

बफर स्टॉक को करना है खत्म 

फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के पास अभी पिछले साल का ही स्टॉक पड़ा हुआ है। मानसून के आने से पहले पुराने स्टॉक को खत्म करना है क्योंकि नया स्टॉक कई जगह खुले में रखा हुआ है। इसलिए मंत्रालय ने यह प्रस्ताव पेश किया है, जिस पर सरकार जल्द फैसला ले सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed