फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   government increases import duty on wheat by 40 percent

सरकार ने 40 फीसदी बढ़ाया गेंहू पर आयात शुल्क, किसानों को होगा फायदा

Sat, 27 Apr 2019 05:44 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 27 Apr 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
government increases import duty on wheat by 40 percent

देश के किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने गेंहू पर आयात शुल्क बढ़ाने का एलान किया है। अब गेंहू का आयात करने पर 40 फीसदी शुल्क देना होगा। गौरतलब है कि भारत विश्व में गेंहू उत्पादन करने में दूसरे नंबर पर है। 

विज्ञापन

किसानों में था रोष

कम आयात होने से किसानों में सरकार के प्रति काफी रोष था। इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। फिलहाल चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच सरकार का यह कदम किसानों के रोष को थोड़ा कम कर सकता है। 

विज्ञापन

11 फीसदी गिर गए दाम

गेंहू के दाम इस साल 11 फीसदी तक गिर गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी पिछले साल का भी काफी स्टॉक रखा हुआ है। वहीं इस साल भी रिकॉर्ड उत्पादन होने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर पड़ेगा असर 

इससे आटा मिल विदेश से गेंहू को नहीं खरीद पाएंगे। भारत के मुकाबले विदेश में गेंहू के दाम और कम है। मिलों को स्थानीय किसानों से ही गेंहू को खरीदना पड़ेगा। इससे बाजार में भी गेंहू की कीमतें सरकार द्वारा तय किए गए समर्थन मूल्य के बराबर हो जाएंगी। फिलहाल मिल मालिक ऑस्ट्रेलिया, रूस और यूक्रेन से गेंहू का आयात करते हैं। 

सरकार ने छह फीसदी बढ़ाया मूल्य

केंद्र सरकार ने गेंहू का समर्थन मूल्य इस साल छह फीसदी बढ़ा दिया है। अब एक कुंतल गेंहू का सरकारी भाव 1840 रुपये हो गया है। इस साल उत्पादन में दो फीसदी का उछाल संभव है। 

सिर्फ एक बार होता है उत्पादन

गेंहू का उत्पादन पूरे वर्ष में केवल एक बार होता है। इसके लिए अक्तूबर में बुवाई शुरू होती है और मार्च-अप्रैल तक कटाई होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed