{"_id":"61a8b1ed96b19f217d24c83d","slug":"government-extends-last-date-to-submit-annual-life-certificate-jeevan-pramaan-patra-to-dec-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: पेंशनभोगी 31 दिसंबर तक जमा करा सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र, सरकार ने आगे बढ़ाई तारीख","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
राहत: पेंशनभोगी 31 दिसंबर तक जमा करा सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र, सरकार ने आगे बढ़ाई तारीख
Thu, 02 Dec 2021 05:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 02 Dec 2021 05:16 PM IST
सार
Government Extends Last Date To Submit Life Certificate : पेंशनभोगियों के राहत भरी खबर है। सरकार ने उनके लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब पेंशनभोगी 31 दिसंबर तक इसे जमा करा सकते हैं। पहले इसे जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर की गई थी।
विज्ञापन
पेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने उनके लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब पेंशनभोगी 31 दिसंबर तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकते हैं। पहले इसे जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर की गई थी।
विज्ञापन
सरकार के इस कदम से उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्होंने पहले निर्धारित तिथि तक प्रमाण पत्र जमा नहीं करा पाया था। गौरतलब है कि पेंशनभोगियों को पेंशन हासिल करते रहने के लिए जीवन प्रमाण पत्र को जमा करना होता है। जिससे उसके जिंदा होने की पुष्टि होती है। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कई राज्यों में कोरोना के हालातों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन