फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Government exempted Fishing marine aquaculture activities from lockdown

मछली बिक्री को केंद्र ने दी मंजूरी, सोशल डिस्टेंसिंग का रखना होगा खास ध्यान

Sat, 11 Apr 2020 02:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 11 Apr 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Government exempted Fishing marine aquaculture activities from lockdown

मछली खाने के शौकीनों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने मछलियां पकड़ने या समुद्री जलीय उद्योग को शुक्रवार को लॉकडॉउन से छूट दे दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के हस्ताक्षर से जारी एक परिपत्र में बताया गया है कि मछली पालन से संबंधित अन्य कार्यों जैसे कि समुद्र/नदी/तालाब में चारा डालना, मछली पकड़ना, उसकी प्रोसेसिंग, पैकिंग, कोल्ड चेन तैयार करने से लेकर उसकी बिक्री को लॉकडाउन से छूट मिल गई है। इतना ही नहीं, मछली का बीज तैयार करना और उसे मछली कारोबार से जुड़े श्रमिकों तक उपलब्ध कराने की गतिविधियों को भी लॉकडाउन से छूट मिली है।
विज्ञापन


राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को भेजा पत्र 
सरकार ने लॉकडाउन के दौरान भी मछली पालन, इसे पकड़ने, प्रसंस्कृत करने, परिवहन और बिक्री की छूट दे दी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन की अन्य गाडलाइंस का सख्ती से पालन
हालांकि लॉकडाउन की अन्य गाडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सभी दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं होता, तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 


देश में कुल संक्रमितों की संख्या 7447 
देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इस बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7447 हो गई है। जिसमें  6565 सक्रिय हैं, 643 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 239 लोगों की मौत हो गई है। आज महाराष्ट्र में 92, गुजरात में 54, राजस्थान में 18, कर्नाटक में सात, उत्तर प्रदेश में छह और झारखंड में तीन नए मामले आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed