{"_id":"684b6e51d85a40d3450afef7","slug":"google-offer-to-remove-employees-by-paying-them-money-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google: कर्मचारियों को पैसे देकर हटाने की पेशकश; अनिश्चितता के बीच अदालती फैसले से पहले उठाया कदम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Google: कर्मचारियों को पैसे देकर हटाने की पेशकश; अनिश्चितता के बीच अदालती फैसले से पहले उठाया कदम
Fri, 13 Jun 2025 05:48 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माउंटेन व्यू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माउंटेन व्यू
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 13 Jun 2025 05:48 AM IST
सार
गूगल सर्च, विज्ञापन, अनुसंधान और इंजीनियरिंग इकाइयों में कर्मियों को प्रस्ताव दिए गए हैं। कंपनी के प्रवक्ता कोर्टेने मेनसिनी ने कहा, इस साल की शुरुआत में हमारी कुछ टीमों ने अमेरिका-आधारित गूगल कर्मियों के लिए नौकरी छोड़ने के साथ एक स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू किया था।
विज्ञापन
गूगल।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूगल ने लागत में कटौती के दौर में अपने कई प्रमुख विभागों के कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के लिए पैसे देने की पेशकश की है। कोर्ट में गूगल का इंटरनेट साम्राज्य टूटने संबंधी आदेश की आशंका के बीच यह फैसला लिया गया है। कैलिफोर्निया में कंपनी ने ऐसी रिपोर्टों की पुष्टि की। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इससे कितने कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार- गूगल सर्च, विज्ञापन, अनुसंधान और इंजीनियरिंग इकाइयों में कर्मियों को प्रस्ताव दिए गए हैं। कंपनी के प्रवक्ता कोर्टेने मेनसिनी ने कहा, इस साल की शुरुआत में हमारी कुछ टीमों ने अमेरिका-आधारित गूगल कर्मियों के लिए नौकरी छोड़ने के साथ एक स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू किया था। कई टीमें उन दूरस्थ कर्मचारियों से भी कह रही हैं जो दफ्तर के पास रहते हैं कि वे हाइब्रिड कार्य शेड्यूल पर वापस लौटें ताकि लोगों को निजी रूप से साथ लाया जा सके।
विज्ञापन
अवैध एकाधिकार पर फैसले का इंतजार
पैसे देकर नौकरी छुड़ाने की पेशकश कोर्ट के फैसले से पहले आई है। गूगल सर्च इंजन को अमेरिकी न्याय मंत्रालय अवैध एकाधिकार घोषित कर चुका है। जिला जज अमित मेहता सरकारी प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं, जिसमें गूगल पर प्रतिवर्ष 26 अरब डॉलर से अधिक का भुगतान करने के लिए प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। यह सर्च इंजन को लॉक करने, प्रतिद्वंद्वियों से डाटा साझा करने व क्रोम ब्राउजर को बेचने के लिए बाध्य करेगा।
विज्ञापन
2023 से ही घटा रहा कर्मचारी
गूगल 2023 से समय-समय पर कर्मचारियों की संख्या घटा रहा है। कंपनी ने लॉकडाउन के दौरान शुरू की गई भर्ती की होड़ से पीछे हटना शुरू कर दिया है। गूगल ने महामारी के बाद की अपनी छंटनी की शुरुआत 2023 की शुरुआत में 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करके की थी। अब कंपनी एआई पर खर्च बढ़ा रही है।
इसे भी पढ़ें- Google Cloud: गूगल क्लाउड में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी, स्पॉटिफाई, स्नैपचैट; यूट्यूब समेत कई सेवाएं प्रभावित