{"_id":"5718be274f1c1bcf4f8b46ac","slug":"gold-zooms-by-400-per-10-gram","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों के सीजन में सोना हुआ महंगा, जानें नई कीमत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
शादियों के सीजन में सोना हुआ महंगा, जानें नई कीमत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 Apr 2016 05:43 PM IST
सार
- आभूषणों की मांग बढ़ने से सोने ने 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की छलांग लगाई
- तेजी अगले 8-9 माह जारी रहने की उम्मीद
विज्ञापन
gold market
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादियों के सीजन में आभूषणों की मांग बढ़ने से सोने ने 400 रुपये प्रति 10 ग्राम की छलांग लगाई है। तो वैश्विक स्तर पर मांग बढ़ने से चांदी 2,400 रुपये प्रति किलोग्राम उछली। सोना (99.9) 400 रुपये बढ़कर 29,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विज्ञापन
वहीं सोना (99.5) भी 400 रुपये बढ़कर 29,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सोने का आठग्रामी सिक्का 100 रुपये बढ़कर 23,200 रुपये के स्तर पर रहा। वैश्विक स्तर पर सोना 1.03 फीसदी बढ़कर 1,257.10 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी 2.72 फीसदी बढ़कर 17.40 डॉलर प्रति औंस हो गई।
विज्ञापन
सराफा में तेजी को लेकर विश्लेषक एनएस रामास्वामी का मानना है कि सोने-चांदी की तेजी अगले 8-9 माह जारी रहने की उम्मीद है। उधर, एक अन्य विश्लेषक नवीन माथुर का मानना है कि इनमें लंबे समय की कोई तेजी के आसार नहीं है। वर्तमान तेजी का कारण वह डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी को बताते हैं।
विज्ञापन