फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold silver prices rises by 143 rupees due to weaker rupee against dollar

सोना-चांदी 143 रुपये तक हुआ महंगा, डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे लुढ़का

Fri, 29 Nov 2019 07:03 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 29 Nov 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices rises by 143 rupees due to weaker rupee against dollar
gold

सकारात्मक वैश्विक रुख और रुपये में गिरावट से शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। सोना 143 रुपये महंगा होकर 38,695 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। गौरतलब है कि गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,552 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी भी 108 रुपये महंगी होकर 45,375 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गौरतलब है कि गुरुवार को चांदी 45,267 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने से चांदी के भाव में यह बढ़ोत्तरी देखी गई है।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में गतिरोध के बाद वैश्विक बाजार में सोने के भाव में सकारात्मक रुख रहा। दिन में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे कमजोर रहा। इस कारण दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का हाजिर भाव 143 रुपये तेज रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में सोना 1,458 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 16.92 डॉलर प्रति औंस रही। 

12 पैसे लुढ़का रुपया

 डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 12 पैसे कमजोर होकर 71.74 पर बंद हुआ। जीडीपी आंकड़ा जारी होने से पहले घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली और आर्थिक वृद्धि की चिंताओं से रुपये में गिरावट देखने को मिली। फॉरेक्स कारोबारियों ने कहा कि आयातकों की ओर से महीने के अंत में डॉलर की मांग और अमेरिका-चीन व्यापार सौदे की स्पष्टता पर बनी अनिश्चितता से घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ा। अंतरबैंक मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 71.63 पर खुला और कारोबार के दौरान गिरकर 71.87 के निचले स्तर पर चला गया। आखिर में यह 71.74 पर बंद हुआ। रुपया बृहस्पतिवार को 71.62 पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed