फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold reclaims Rs 89000 mark Silver prices climbed Rs 1500

Gold Price: सोने की कीमत में बढ़ोतरी, ₹ 89000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा भाव; चांदी के रेट में भी उछाल

Tue, 04 Mar 2025 07:46 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 07:46 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की ताजा खरीदारी और रुपये में कमजोरी जारी रहने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलावर को सोने का भाव 1100 रुपये बढ़कर 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

विज्ञापन
Gold reclaims Rs 89000 mark Silver prices climbed Rs 1500
सोना - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में गिरावट के बीच सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मंगलवार को सोने की कीमत में 1100 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 89 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।  
विज्ञापन


आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने और मजबूत वैश्विक रुख के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1,100 रुपये बढ़कर 89,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,100 रुपये बढ़कर 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 87,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,100 रुपये बढ़कर 88,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 87,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी की बढ़ी मांग
औद्योगिक मांग और सोने में तेजी के चलते चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सोमवार को चांदी की कीमत 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विदेशी मोर्चे पर, अप्रैल अनुबंधों के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 32.70 डॉलर बढ़कर 2,933.80 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस बीच, हाजिर सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 2,921.42 डॉलर प्रति औंस हो गया।

 
ट्रंप के टैरिफ ने बढ़ाई कीमतें
कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मंगलवार से कनाडा, मेक्सिको और चीन पर शुल्क की पुष्टि के बाद सर्राफा की कीमतों में उछाल आया। चीन और कनाडा ने भी अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की घोषणा की, जिससे उत्तरी अमेरिका में व्यापार तनाव बढ़ गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed