{"_id":"5dde5fc38ebc3e54ac7bc357","slug":"gold-prices-down-by-35-rupees-silver-increased-by-145-rupees-on-wednesday-27-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये में तेजी से सोना हुआ सस्ता, चांदी में 145 रुपये की तेजी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
रुपये में तेजी से सोना हुआ सस्ता, चांदी में 145 रुपये की तेजी
Wed, 27 Nov 2019 05:06 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 27 Nov 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये में तेजी से बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में बड़ी उठापटक देखने को मिली। जहां एक तरफ सोना सस्ता हो गया, वहीं चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। सराफा बाजार में सोना 35 रुपये सस्ता होकर 38,503 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। गौरतलब है कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,538 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
हालांकि, चांदी 147 रुपये महंगी होकर 45,345 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। गौरतलब है कि मंगलवार को चांदी 45,198 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने से चांदी की कीमत में यह बढ़त देखी गई है।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि रुपये में तेजी से दिल्ली में 24 कैरेट के हाजिर सोने का भाव 35 रुपये टूटकर बंद हुआ। दूसरे दिन भी कारोबार के दौरान रुपये में डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की मजबूती रही। पटेल ने बताया कि रुपये के हाजिर भाव में लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। रुपये में यह तेजी घरेलू शेयर बाजारों में अच्छी शुरुआत और विदेशी पूंजी का इनफ्लो बने रहने के कारण देखी गई है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क में सोना 1,459 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.02 डॉलर प्रति औंस रही। सोना मंगलवार को 38,538 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की हाजिर कीमतों के साथ ही घरेलू स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।