फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold prices up by 120 rupees on vijyadashmi day

विजयादशमी के दिन सोना हुआ महंगा, चांदी में दिखी नरमी

Tue, 08 Oct 2019 04:44 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 08 Oct 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
gold prices up by 120 rupees on vijyadashmi day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में रही नरमी के बीच घरेलू स्तर पर त्योहारी मांग आने से दिल्ली सराफा बाजार में सोना 120 रुपये चमककर 39370 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी 240 रुपये टूटकर 46510 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुख्य विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि सप्ताहांत पर बाजार की शुरुआत धीमी रही थी, जिसका असर इस सप्ताह भी दिख रहा है। इसके अलावा रुपये की कमजोरी का असर भी सराफा बाजार पर दिखा है। 

विज्ञापन

यह रहा चांदी का भाव

सफेद धातु की मांग कमजोर पड़ने से चांदी हाजिर 90 रुपये उतरकर 46,390 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा भी 140 रुपये की गिरावट लेकर 45,390 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रहे।इस दौरान चांदी हाजिर 0.08 डॉलर टूटकर 17.43 डॉलर प्रति औंस पर रही। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 120 रुपये चढ़कर 39390 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,220 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी गत दिवस के 30,200 रुपये के भाव पर टिकी रही।

विज्ञापन

वैश्विक बाजार में यह रहा हाल

लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया है। सोना हाजिर 2.65 डॉलर उतरकर 1501.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा करीब चार डॉलर उतरकर 1506 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम….. 39,390 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम …….39,210 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम…..46,510 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम…..45,390 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई … 920 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई… 930 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम…………. 30,200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed