{"_id":"5dcd5a188ebc3e54ac7bb997","slug":"gold-prices-crosses-38900-rupees-mark-silver-gains-50-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"38900 के पार गया सोने का भाव, चांदी 50 रुपये उछली","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
38900 के पार गया सोने का भाव, चांदी 50 रुपये उछली
Thu, 14 Nov 2019 07:13 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 14 Nov 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को सराफा बाजार में सोने का भाव 39900 के पार चला गया। वहीं चांदी की कीमतों में 50 रुपये का उछाल देखने को मिला। 10 ग्राम सोने की कीमत 38,995 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि बुधवार को सोना 38,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
चांदी में गुरुवार को 50 रुपये की तेजी देखने को मिली है। भाव में इस उछाल के कारण अब एक किलो चांदी की कीमत 45,726 हो गई है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने से चांदी के भाव में यह उछाल देखने को मिला है। गौरतलब है कि बुधवार को चांदी की कीमत 45,676 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि रुपये में तेजी के कारण सोने की कीमत में उछाल सीमित रही है। रुपये का हाजिर भाव डॉलर की तुलना में 16 पैसे की मजबूती के साथ ट्रेंड कर रहा था।
विज्ञापन
पटेल ने कहा कि यूएस-चाइना ट्रेड डील की चिंताओं के बने रहने के कारण सराफा बाजार में उछाल देखा गया है। उन्होंने कहा कि हांगकांग में बढ़ते विरोध और चीन से आए कमजोर इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन डेटा से भी सोने की कीमतों में उछाल आया है।
न्यूयॉर्क में सोना गुरुवार को बढ़त के साथ 1,466.50 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी बढ़त के साथ 16.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।