फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold price on lowest 10 months

सोना दस माह के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

Wed, 14 Dec 2016 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Dec 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
Gold price on lowest 10 months
- फोटो : demo pic

मांग में लगातार होती कमी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि की आशंकाओं के बीच सोने की कीमतें लगातार गोते खाती जा रही हैं। बीते दस महीनों में यह पीली धातु अपनी सबसे कीमत पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


दिल्‍ली के बाजारों में मंगलवार शाम सोने की कीमतें 27535 रुपये प्रति दस ग्राम रहीं। बुधवार को भी सुबह बाजार खुला तो मामूली सुधार के साथ दोपहर बाद तक सोने की कीमत 27593 प्रति दस ग्राम तक ही पहुंच सकी थी।
विज्ञापन


फरवरी 2016 के बाद यह सोने की न्यूनतम कीमत है और जिसमें अभी और कमी आने की संभावना है। पिछले कुछ समय से लगातार सोने की कीमत 28 हजार के आसपास बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में घटी सोने की खपत

Gold price on lowest 10 months

जानकारों की मानें तो नोटबंदी के बाद घरेलू बाजार में सोने की मांग में भारी कमी आई है खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां सोने की 60 फीसदी तक खपत होती है। नोटबंदी के कारण लोगों की क्रय करने की क्षमता घटी है जिसकी वजह से उनका सोने से भी मोहभंग हो गया है।

लोगों के लिए फिलहाल प्राथमिकताओं में उनकी जरूरी उपयोग की चीजें हैं जिसके लिए जैसे तैसे वह नकदी का इंतजाम कर पा रहे हैं ऐसे में सोने की ओर फिलहाल उनका ध्यान नहीं है।

खास बात ये है कि शादी ब्याह के सीजन में भी लोगों की सोने से बेरुखी बनी हुई है इसलिए पीली धातु के दाम लगातार घटते जा रहे हैं। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में तो और बुरा हाल है जहां किसान फसल की कीमत न मिल पाने के कारण नकदी के भारी संकट से जूझ रहे हैं।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के रुख पर भी टिकी बाजार की निगाहें

Gold price on lowest 10 months

इसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में सोने की खरीददारी लगातार घट रही है। सोने की कीमतों में पिछले कुछ समय में आई कमी की एक बड़ी वजह दुनियाभर के बाजारों को प्रभावित करने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक की आज होने वाली वो बैठक भी है जिसमें ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका जताई जा रही है।

जिसकी वजह से दुनियाभर के बाजार सहमे हुए हैं, इसका असर भारतीय बाजारों पर भी दिख रहा है। सोने की कीमत प्रभावित होने की भी यह बड़ी वजह बताया जा रहा है। बैंक के बोर्ड की बैठक में अगर आज ब्याज दरों में वृद्धि का फैसला लिया जाता है तो निश्चित रूप से सोने की कीमतों में और कमी आ सकती है।

ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो फिलहाल थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। उम्‍मीद है अगले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में और कमी आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed