फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold Price Aaj Ka Sone Aur Chandi Ka Bhav Gold Silver Price News

Gold Silver Price Today: सोना 70 रुपये उछला, चांदी 150 रुपये बढ़कर 76,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची

Wed, 20 Mar 2024 07:14 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 20 Mar 2024 07:14 PM IST
सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 70 रुपये की तेजी के साथ 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। घरेलू बाजारों में कमजोर रुपये की वजह से सोने की कीमतें बढ़ीं, लेकिन मांग कमजोर रही।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone Aur Chandi Ka Bhav Gold Silver Price News
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 70 रुपये की तेजी के साथ 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 150 रुपये बढ़कर 76,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं। यह पिछले कारोबारी सत्र से 70 रुपये ज्यादा है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने बताया कि घरेलू बाजारों में कमजोर रुपये की वजह से सोने की कीमतें बढ़ीं, लेकिन मांग कमजोर रही।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 5 डॉलर की कमी के साथ 2,154 डॉलर प्रति औंस हो गया। यह कमी अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड के साथ डॉलर इंडेक्स बढ़ने से आई है। साथ ही चांदी मामूली गिरावट के साथ 24.84 डॉलर प्रति औंस पर थी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 24.91 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप परमार ने कहा, 'सोना एक सीमित दायरे में रहा, क्योंकि निवेशक शाम को अमेरिकी फेडरल रिजर्व से जुड़ी नीति के वक्तव्य की प्रतीक्षा कर रहे थे।'


एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने बताया, 'अगर फेड दरों में कटौती के अभाव में भी नरम रुख बना रहता है, तो इससे सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है। वहीं, कॉमेक्स सोने की कीमतें 2,175 अमेरिकी डॉलर तक बढ़ा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed