फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold imports dropped by 9 percent during April to October

अप्रैल-अक्तूबर में नौ फीसदी कम होकर 1.25 लाख करोड़ रुपये रहा सोने का आयात

Mon, 25 Nov 2019 11:04 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 25 Nov 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
Gold imports dropped by 9 percent during April to October
सोना (फाइल फोटो)

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्तूबर अवधि में देश का सोना आयात कम हुआ है। इस दौरान सोना आयात नौ फीसदी घटकर 17.63 अरब डॉलर यानी करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये रहा। सोने के आयात का असर चालू खाते के घाटे पर पड़ता है। 

विज्ञापन

पिछले साल हुआ था इतना आयात

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, 2018-19 की समान अविध में 19.4 अरब डॉलर का सोना आयात किया गया था। सोने के आयात में कमी से वित्त वर्ष 2019-20 के अप्रैल-अक्तूबर अविध में व्यापार घाटा 94.72 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 116.15 अरब डॉलर था। 

विज्ञापन

जुलाई से आयात में नकारात्मक वृद्धि 

सोने के आयात में इस साल जुलाई से ही नकारात्मक वृद्धि रही है। हालांकि, अक्तूबर में यह करीब पांच फीसदी बढ़कर 1.84 अरब डॉलर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने का सबसे बड़ा आयातक है भारत 

भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है। सोने के आयात के जरिए आभूषण उद्योग की मांग को पूरा किया जाता है। देश में सालाना करीब 800 से 900 टन  सोने का आयात किया जाता है। 

आयात शुल्क पर लिया गया था फैसला

बता दें कि व्यापार घाटा और चालू खाते के घाटे पर सोने के आयात के नकारात्मक प्रभाव कम करने के लिए सरकार ने इस साल के बजट के दौरान सोने पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया था।

रत्न एवं आभूषण निर्यात में कमी

निर्यात की बात करें, तो चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान रत्न एवं आभूषण निर्यात कम हुआ है। इसमें दो फीसदी की कमी आई है और यह 18.3 अरब डॉलर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed