फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   gold imports declined by nearly 30 percent to $31.8 billion in the first 11 months of 2022-23 April February

Gold Import: सोने का आयात 30% घटा चांदी में 66 फीसदी उछाल, उच्च सीमा शुल्क के कारण आयात में आई कमी

Mon, 10 Apr 2023 06:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 06:19 AM IST
सार

वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2021-22 की अप्रैल-फरवरी अवधि में 45.2 अरब डॉलर के सोने का आयात किया गया था। अगस्त, 2022 से पीली धातु के आयात में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

विज्ञापन
gold imports declined by nearly 30 percent to $31.8 billion in the first 11 months of 2022-23 April February
Gold सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

देश का सोना आयात 2022-23 के पहले 11 महीने यानी अप्रैल-फरवरी में करीब 30 फीसदी घटकर 31.8 अरब डॉलर रह गया। सीमा शुल्क की ऊंची दरों और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोने के आयात में कमी आई है। हालांकि, इस अवधि में चांदी का आयात 66 फीसदी बढ़कर 5.3 अरब डॉलर पहुंच गया। सोने का आयात देश के चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है।
विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2021-22 की अप्रैल-फरवरी अवधि में 45.2 अरब डॉलर के सोने का आयात किया गया था। अगस्त, 2022 से पीली धातु के आयात में लगातार गिरावट देखी जा रही है। चालू खाते के घाटे पर काबू पाने के लिए सरकार ने पिछले साल सोने पर आयात शुल्क 10.75 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया था। 
विज्ञापन


रत्न व आभूषण निर्यात में मामूली गिरावट
आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने अप्रैल-जनवरी, 2023 के दौरान करीब 600 टन सोने का आयात किया है। इस दौरान रत्न एवं आभूषण निर्यात 0.3% घटकर 35.2 अरब डॉलर रह गया। मात्रा के लिहाज से देखा जाए तो देश सालाना 800-900 टन सोने का आयात करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयात में गिरावट के बाद भी व्यापार घाटे में कमी नहीं
सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद देश के व्यापार घाटे को कम करने में मदद नहीं मिली है। 2022-23 के पहले 11 महीने में व्यापार घाटा बढ़कर 247.52 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। 2021-22 की समान अवधि में यह 172.53 अरब डॉलर रहा था।


निर्यात बढ़ाने के लिए शुल्क पर विचार करे सरकार
रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के पूर्व चेयरमैन एवं एमडी कोलिन शाह ने कहा, ऊंचे आयात शुल्क की वजह से इसमें गिरावट आई है। सरकार को घरेलू उद्योग की मदद करने और निर्यात बढ़ाने के लिए शुल्क के मोर्चे पर विचार करना चाहिए। कोलिन ने कहा कि वर्षों से यह देखा गया है कि पीली धातु की कीमतों में कोई भी उछाल पुराने सोने की बिक्री के साथ उसकी मांग को कम कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed