{"_id":"64ba750b15fc2fcb72034137","slug":"gold-drops-rs-350-to-rs-60-450-10-gm-silver-plunges-rs-750-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 350 रुपये लुढ़का, चांदी में 750 रुपये की गिरावट दर्ज की गई","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Silver Price: सोना 350 रुपये लुढ़का, चांदी में 750 रुपये की गिरावट दर्ज की गई
Fri, 21 Jul 2023 05:37 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 21 Jul 2023 05:37 PM IST
सार
Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,966 डॉलर प्रति औंस और 24.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। अमेरिकी डॉलर में सुधार और ट्रेजरी यील्ड के कारण सोने की कीमतें अपने हालिया उच्च स्तर से फिसली हैं।
विज्ञापन
सोना चांदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपये टूटकर 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 750 रुपये टूटकर 77,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल मार्केट में भी सोना और चांदी कमजोर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,966 डॉलर प्रति औंस और 24.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। अमेरिकी डॉलर में सुधार और ट्रेजरी यील्ड के कारण सोने की कीमतें अपने हालिया उच्च स्तर से फिसली हैं।
विज्ञापन
अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले डॉलर हुआ मजबूत
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका में रोजगार के आंकड़े उम्मीद से अधिक मजबूत रहने से गुरुवार को डॉलर सूचकांक 100 अंक के स्तर को पार कर गया और अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले इसमें करीब 0.60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। गांधी ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि साप्ताहिक दावे दो महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं, जो श्रम बाजार के लचीलेपन का संकेत है, जो इस विचार को मजबूत करेगा कि इस साल ब्याज दरों में एक और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन